Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

DHANBAD : बरवाडीह में ऑन डयूटी कैरेज कर्मी की मौत, डेहरी के रहने वाले थे

DHANBAD. धनबाद रेलमंडल के बरवाडीह रेलवे स्टेशन पर ऑन ड्यूटी कर्मचारी संजीव कुमार की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गयी. वह डेहरी आन सोल के रहने वाले थे. कैरेज एंड वैगन में पदस्थापित संजीव कुमार सुबह 6 बजे ड्यूटी आये थे. 6.30 बजे के करीब ट्रेक पार करने के क्रम में उनके वैगन की चपेट में आने की बात कही जा रही है. यह घटना लाइन नंबर नौ में हुई.

संजीव कुमार

कैरेज एंड वैगन के एसएससी रामजी सिंह ने मीडिया को बताया गया संजीव कुमार सुबह 6.20 बजे लाइन नंबर आठ में खड़ी मालगाड़ी की जांच करने जा रहे थे. नौ नंबर लाइन पार करने के दौरान वह शंटिंग मालगाड़ी की चपेट में आ गये. संजीव कुमार चार माह पहले ही  हावड़ा डिवीजन से ट्रांसफर होकर यहां आये थे.

बरवाडीह आरपीएफ की टीम मामले की जांच कर रही है. वहीं रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. संजीव कुमार के परिनजों को घटना की जानकारी दे दी गयी है. हालांकि संजीव कुमार की मौत को लेकर हत्या और आत्महत्या तक की चर्चा सेक्शन में चल रही है. रेलकर्मी   इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे.
Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

Guntakal. रेलवे में नियमों का कड़ाई से पालन कराने और बिना टिकट या अनियमित यात्रा करने वालों पर नकेल कसने की जिम्मेदारी कमर्शियल विभाग की...