Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, October 25
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » चक्रधरपुर : डीआरएम ने रेलवे क्वार्टर कमेटियों को किया भंग, विरोध में उतरा ओबीसी संघ
    रेल यूनियन

    चक्रधरपुर : डीआरएम ने रेलवे क्वार्टर कमेटियों को किया भंग, विरोध में उतरा ओबीसी संघ

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMarch 6, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • चक्रधरपुर रेल मंडल में पूर्व से संचालित क्वार्टर कमेटियों को बहाल करने की मांग 
    • टाटा में रेलवे क्वार्टरों पर बाहरी लोगों का कब्जा खाली कराने रेलवे विफल : प्रसाद 

    CHAKRADHARPUR. ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ के जोनल महासचिव कृष्ण मोहन प्रसाद ने दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्य कार्मिक अधिकारी से पूर्व से संचालित रद्द की गयी क्वार्टर कमेटियों को फिर से बहाल करने की मांग की है. 12 फरवरी 2024 को वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, चक्रधरपुर ने डीआरएम के आदेश पर पत्रांक संख्या SER/P-CKP/Qr./Allot/ CKP Divn/2024 जारी कर कर्मचारी संगठनों वाली रेलवे क्वार्टर कमेटियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया था. (dissolves railway quarter committees)

    इस बीच  मंडल कार्मिक विभाग ने पुराने रेलवे क्वार्टरों को तोड़ने एवं पूरे डिवीजन में रेलवे क्वार्टरों का आवंटन केंद्रीकृत करने के संबंधित पत्र जारी किया है. ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ के जोनल महासचिव कृष्ण मोहन प्रसाद का कहना है कि मंडल रेल प्रबंधक ने कर्मचारी संगठनों को बिना विश्वास में लिए सभी कमेटियों को भंग करने का निर्णय लिया है इसका विरोध किया जायेगा.

    कृष्ण मोहन प्रसाद, जोनल महासचिव, ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ

    श्री प्रसाद ने कहा कि संघ क्वार्टर आवंटन में पारदर्शिता का समर्थक रहा है. ऐसे में मंडल रेलवे प्रशासन जो भी कदम उठाएगा उसका हम स्वागत करेंगे, लेकिन कर्मचारी संगठनों की सहयोगात्मक भूमिका को इसमें नजरंदाज करना उचित नहीं होगा. संघ ने मुख्य कार्मिक अधिारीअधिकारी को दिये पत्र की प्रतिलिपि मंडल रेल प्रबंधक व वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, चक्रधरपुर को भी दी है. इसमें जोनल महासचिव ने कर्मचारी हित में पुरानी क्वार्टर कमेटियों को पुनः बहाल करने की मांग की है.

    मीडिया को जारी बयान में जोनल महासचिव ने बताया है कि माल लदान से अत्यधिक आय प्रदान करने चक्रधरपुर मंडल के रेलकर्मियों को आवंटित होने वाले रेलवे क्वार्टर रहने योग्य नहीं होते. समय पर न तो उसकी मरम्मत होती है, न ही समय पर उनका रंग रोगन किया जाता है. यही नहीं टाटा जैसे शहर में अधिकांश रेलवे क्वार्टरों पर बाहरी लोगों का कब्जा है. उसे रेलवे प्रशासन खाली कराने भी विफल रहा है.

    रेलवे कालोनियों में सुरक्षा का कोई प्रबंधन नही है. इन सभी समस्याओं के निराकरण के लिए जो कॉलोनी केयर निरीक्षण कमेटी बनी थी, जिसमे रेलवे के सभी मुख्य विभागों की भागीदारी सुनिश्चित की गई थी, उसका निरीक्षण भी हमे से लंबित ही रहता है. यह जानकारी ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ, टाटानगर के सचिव  मुंद्रिका प्रसाद ने बयान जारी कर दी है.

    chakradharpur CHAKRADHARPUR DIVISION Chakradharpur: DRM dissolves railway quarter committees General Manager of South Eastern Railway RAILWAY QUARTER SOUTH EASTER RAILWAY tatanagar ओबीसी एसोसिएशन दक्षिण पूर्व रेलवे रेलवे समाचार
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleBOKARO : इलेक्ट्रिक लोको शेड के प्रयोगशाला सहायक का मुगलसराय तबादला, दी गयी विदाई
    Next Article होली से पहले बड़ी राहत : 8 मार्च से बक्सर तक जायेगी टाटा-आरा एक्सप्रेस, समय जरूर जाने …
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    अभिमत

    क्या ‘रेल जन-संवाद’ से सुधरेंगे हालात, या औपचारिकता बनकर रह जाएगा रेलवे का विशेष अभियान!

    October 23, 2026
    रेल यात्री

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 अक्टूबर को ‘पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस’ को दिखायेंगी हरी झंडी, रेलवे ने शुरू की तैयारी

    October 23, 2026
    गपशप

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026
    Latest Posts

    SE Railway: सवालों के घेरे में RPF के तबादले, कार्यकाल पूरा होने से पहले ही सुधीर कुमार को तीसरी बार मिली मलाईदार पोस्टिंग, महकमे में आक्रोश

    October 25, 2026

    क्या ‘रेल जन-संवाद’ से सुधरेंगे हालात, या औपचारिकता बनकर रह जाएगा रेलवे का विशेष अभियान!

    October 23, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 अक्टूबर को ‘पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस’ को दिखायेंगी हरी झंडी, रेलवे ने शुरू की तैयारी

    October 23, 2026

    रेलवे में स्वच्छता क्रांति: चेयरमैन सतीश कुमार ने नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों संग की सीधी बात, 20 ‘स्वच्छाग्रही’ सम्मानित

    October 23, 2026

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group