KHARAGPUR. खड़गपुर के रेलवे अस्पताल के नये भवन में शॉट सर्किट से शुक्रवार 1 मार्च की दोपहर में आग लग गयी है. आग महिला वार्ड में लगने की खबर है. आनन-फानन में मरीजों को बाहर निकाल दिया गया है. इसके साथ ही फायर बिग्रेड की गाड़ी भी पहुंच गयी है. अस्पताल में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल है.

इमरजेंसी के बाहर इंतजार करते मरीज
रेलवे अस्पताल परिसर में यह भवन पांच साल पहले ही बनाया गया था और यह सभी सुविधाओं से युक्त है. अस्पताल के वार्ड में आग व धुआं से मरीज परेशान हैं. धुआं देखकर ही तत्काल मरीजों को यहां से निकालने का काम शुरू कर दिया गया था. आग के कारण सामान्य दूसरे वार्ड के मरीजों को सुरक्षा को देखते हुए बाहर निकाल दिया गया है.

इससे इमरजेंसी और दूसरे स्वास्थ्य सेवाओं पर भी असर पड़ा है. राहत व बचाव को लेकर तमाम उपाय किये जा रहे है और मरीजों का इलाज प्रभावित न हो इसके लिए उन्हें दूसरे भवन व वार्ड में ले जाने की तैयारी चल रही है. हालांकि आधे घंटे में ही शॉट सर्किट की आग पर काबू पा लिया गया है और स्थिति सामान्य हो गयी है.
- योगा एक्सप्रेस में खूनी झड़प: दरवाजे पर खड़े होने के विवाद में दिल्ली मेट्रो के सुरक्षा गार्ड की पीट-पीटकर हत्या, 8 गिरफ्तार - June 20, 2026
- रेलवे का सर्जिकल स्ट्राइक : आज से लागू हुआ नया नियम, 10 हजार तक होगा जुर्माना, अवैध वेंडिंग में जायेंगे जेल ! - June 20, 2026
- TATANAGAR : 4 टन की पार्सल बोगी में 6 टन लोडिंग की पुष्टि, पार्सल घोटाले पर क्यों मौन हैं CKP DRM! - June 18, 2026
















































































