Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

10 लाख के इनामी उग्रवादी गुज्जू गोप का एनकाउंटर करने वाले जमशेदपुर रेल एसपी ऋषभ झा को मिलेगा गैलंट्री अवार्ड

JAMSHEDPUR. 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी ऋषभ झा को दूसरी बार गैलंट्री अवॉर्ड मिल रहा है. केंद्र सरकार की ओर से जारी गई सूची में युवा आईपीएस अधिकारी को वर्ष 2019 के फरवरी महीने में खूंटी-गुमला बॉर्डर पर हुए उग्रवादी गुज्जू गोप के एनकाउंटर के लिए यह अवार्ड प्रदान किया गया है. ऋषभ झा वर्तमान में जमशेदपुर के रेल एसपी के पद पर तैनात हैं.

ऋषभ झा को इससे पहले 2022 में भी गैलंट्री अवॉर्ड मिला था. मौजूदा पुरस्कार उन्हें पीएलएफआई के 10 लाख के इनामी उग्रवादी गुज्जू गोप के दस्ते के साथ हुई भीषण मुठभेड़ में उत्कृष्ट वीरता के लिए दिया गया है. इस एनकाउंटर में तीन उग्रवादियों की मौत हुई थी जबकि 10 लाख रुपए का इनामी एक उग्रवादी रांची से गिरफ्तार किया गया था.

फरवरी 2019 को पीएलएफआइ उग्रवादी के साथ हुई मुठभेड़ में 10 लाख के ईनामी उग्रवादी गुज्जू गोप उर्फ श्याम गोप उर्फ करण उर्फ दादा उर्फ गुरुजी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था. इस टीम का नेतृत्व बतौर एसडीपीओ ऋषभ कुमार झा कर रहे थे.

ऋषभ कुमार झा को इससे पहले भी वीरता पदक से सम्मानित किया जा चुका है. ऋषभ झा के नेतृत्व में हुए इनकाउंटर में मारे गये गुज्जू मूल रूप से खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र के कोंटांगेर का रहने वाला था. उसके खिलाफ सिमडेगा, गुमला, खूंटी समेत अन्य थाना में करीब 31 मामले दर्ज थे. वह सब इंस्पेक्टर विद्यापति सिंह और एक अन्य जवान की हत्या में शामिल था.

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश के अलग-अलग राज्यों के पुलिस अधिकारियों को उनकी वीरता के लिए अलग-अलग अवार्ड के लिए चुना गया है. इस वर्ष झारखंड में कुल 23 पुलिस अधिकारियों को यह अवार्ड प्रदान किया जा रहा है. जमशेदपुर रेल एसपी एसपी ऋषभ झा को इस उपलब्धि के लिए रेलहंट की ओर से बधाई और शुभकामनाएं.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

Guntakal. रेलवे में नियमों का कड़ाई से पालन कराने और बिना टिकट या अनियमित यात्रा करने वालों पर नकेल कसने की जिम्मेदारी कमर्शियल विभाग की...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

दक्षिण तटीय रेलवे ने जारी किया ‘मोस्ट अर्जेंट’ आदेश; ऑन-रोल कर्मचारियों, हादसों और मौतों का मांगा पूरा हिसाब 8 CPC के सामने पेश होगा...