Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यात्री

पुरी-राउरकेला वंदे भारत का टाइम-टेबल जारी, रांची-हावड़ा के बीच भी जल्द दौड़ेगी

  • 24 सितंबर को पीएम मोदी करेंगे उद्धाटन, 7 घंटे 45 मिनट में पहुंचेगी पुरी से राउरकेला  

Bhubaneswar. ओडिशा की दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस पुरी से राउरकेला के बीच दौड़ेगी. (20836/20835 Puri – Rourkela – Puri Vande Bharat Express) वंदे भारत एक्सप्रेस का बुधवार को परीक्षण किया गया. इस ट्रेन की समय-सारणी भी जारी कर दी गयी है. यह ट्रेन सुबह पांच बजे पुरी से रवाना होकर 5.42 में खुर्दा रोड पहुंचेगी.

इसके बाद इसका ठहराव भुनेश्वर, कटक, ढेंकानाल, अंगुल, संबलपुर झारसुगुड़ा में होगा. यह ट्रेन 12.45 में राउरकेला पहुंचेगी. ट्रेन का पुरी और तलचेर रोड स्टेशन के बीच के अलावा अंगुल तक परीक्षण किया गया है. 24 सितंबर को पीएम मोदी इसका उद्धाटन करेंगे और यह 7 घंटे 45 मिनट में पुरी से राउरकेला पहुंचेगी.

राउरकेला से वंदे भारत ट्रेन दोपहर 2.10 बजे रवाना होगी. साढ़े सात घंटे में यह ट्रेन रात 9.40 में पुरी पहुंचेगी. इससे पहले ओडि़शा के पुरी से हावड़ा के बीच मई 2023 से वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही है. उधर दूसरी ओर रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए भी हरी झंडी मिल चुकी है.

दक्षिण पूर्व रेलवे ने इसके लिए आवश्यक तैयारी शुरू कर दी है. यह ट्रेन हावड़ा से रांची के बीच टाटानगर होकर जायेगी. यह झारखंड से गुजरने वाली पहली वंदे भारत ट्रेन होगी. इसके समय-सारणी जल्द जारी की जायेगी.

#Puri-RourkelaVandeBharat

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...