Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, September 18
  • About Us
  • Write for Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Privacy
  • Editorial Policy
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Home » TATANAGAR : आरपीएफ की महिला जवान ने बुकिंग क्लर्क पर दर्ज कराया छेड़खानी का मामला
मीडिया

TATANAGAR : आरपीएफ की महिला जवान ने बुकिंग क्लर्क पर दर्ज कराया छेड़खानी का मामला

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 6, 2023
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  •  अहम सवाल – जब महिला जवान ही असुरक्षित, तो यात्रियों की सुरक्षा कैसे करेंगी

JAMSHEDPUR. टाटानगर में रेलकर्मियों के बीच हाथापाई का विवाद आला अधिकारियों की चुप्पी के कारण अब दांव-पेंच के हथकंडों में तब्दील होता जा रहा है. आरपीएफ (Railway protection Force) की महिला जवान ने रेलवे की जांच से अलग बुकिंग क्लर्क एसबी सिंह पर छेड़खानी, गाली-गलौज व अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार चार अगस्त् 2023 को टाटानगर रेल थाना में मामला दर्ज करा दिया है. वह भी घटना के तीन दिन बाद. वहीं दूसरी ओर खबर है कि आरोपी बुकिंग क्लर्क एसबी सिंह ने भी मामले में अपनी ओर से शिकायत दर्ज करायी है.

महिला जवान ने शिकायत में बताया है कि वह रात्रि ड्यूटी में तैनात थी. 11.30 बजे बुकिंग क्लर्क एसबी सिंह ने उसे देखकर बुकिंग काउंटर के पास ही रहने और नींद आने पर काउंटर के अंदर आकर सो जाने को कहा. उनका यह व्यवहार अच्छा नहीं लगा. विरोध पर उसकी शिकायत आरपीएफ प्रभारी से करने की धमकी बुकिंग क्लर्क ने दी. वहीं बुकिंग क्लर्क ने अपने साथ हुई घटना का जिक्र करते हुए सीसीटीवी फुटेज को आधार बनाकर पुलिस के सामने अपनी बात रखी है.

टाटानगर (TATANAGAR RAILWAY STATION) में दर्जनों लोगों के बीच घटी घटना और सीसीटीवी फुटेज से सामने आने के बाद भी महिला जवान द्वारा रेल थाने में दर्ज करायी शिकायत को लेकर डिवीजन के रेलकर्मी भी आश्चर्यचकित है. सीसीटीवी के फुटेज में साफ दिख रहा है कि महिला जवान ने पहले बुकिंग कर्मचारी को बाहर बुलाया और फिर तमाचा जड़ दिया. इसे ”चोरी और सीनाजोरी” की कहावत कहां जा रहा. कॉमर्शियल विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि घटना स्थल पूरी तरह सीसीटीवी से लैस है और वहां हमेशा दर्जन भी लोगों की मौजूदगी होती है.

ऐसे में किसी महिला जवान के साथ छेड़खानी जैसे बात तो संभव नहीं है. अगर महिला जवान ही स्टेशन पर असुरक्षित महसूस करने लगे तो आम यात्रियों की सुरक्षा वह कैसे करेगी ? इस पूरे मामले में यह कहा जा रहा है खुद को फंसता देखकर दबाव बनाने के लिए आरपीएफ के अधिकारियों के कहने पर महिला जवान ने रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जबकि ऑन डयूटी कर्मचारी को ऐसा करने से पहले विभागीय अनुमति प्राप्त करना जरूरी होता है क्योंकि यह मामला अभी विभागीय जांच के स्तर पर लंबित है.

टाटानगर में बड़ी संख्या में आरपीएफ की महिला जवानों की तैनाती है. ये महिला जवान ही स्टेशन पर विधि-व्यवस्था से लेकर यात्री सुविधा का जिम्मा संभाल रही हैं. ऐसे में किसी एक महिला जवान के असंवेदनशील कृत्य का असर यहां ईमानदारी से ड्यूटी करने वाली दर्जनों महिला जवानों पर पड़ेगा क्योंकि अब काॅमर्शियल व दूसरे विभागों के रेलकर्मी इन महिला जवानों को किसी तरह का सहयोग करने से पहले बार-बार विचार करेंगे.

हालांकि इस मामले में आरपीएफ के चक्रधरपुर कमांडेंट पी शंकर कुट्टी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि महिला कांस्टेबल गीता कुमारी ने बुकिंग क्लर्क के कार्यालय में जाकर मारपीट नहीं की है. वह बाहर आया था. कमांडेंट ने माना कि आरपीएफ को मित्रवत व्यवहार करना चाहिए. वहीं एसबी सिंह का कहना है कि उन्हें बुकिंग काउंटर से बाहर बुलाया गया था. उन्हें महिला जवान की मंशा का नहीं पता था और उनके बाहर आते ही उसने बिना कुछ कहे तमाचा जाड़ दिया जो  सीसीटीवी कैमरा से साफ है.

An FIR of molestation filed by a female RPF jawan in the railway station

Spread the love
RAILWAY PROTECTION FORCE TATANAGAR RAILWAY STATION woman-constable-of-rpf-slapped-a-middle-aged-booking-cler
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

न्यूज हंट

TATANAGAR में ₹383 करोड़ से बनेगा वंदे भारत डिपो, विकास की चमक के पीछे ‘जनशताब्दी’ और ‘इस्पात’ की बलि, रेलवे का दोहरा रवैया उजागर!

September 18, 2026
रेल यूनियन

TATANAGAR : कार्यालय टूटने से ओबीसी कर्मचारी संघ में नहीं हुआ ध्वजारोहण, राष्ट्रीय आयोग तक मामला ले जाने की चेतावनी 

August 17, 2026
न्यूज हंट

TATANAGAR : चेतावनी के बाद भी नहीं हटी शराब और पटाखा दुकान, अवैध निर्माण जारी, क्या Sr DEN पर भारी पड़ा IOW!

August 12, 2026
Latest Posts

TATANAGAR में ₹383 करोड़ से बनेगा वंदे भारत डिपो, विकास की चमक के पीछे ‘जनशताब्दी’ और ‘इस्पात’ की बलि, रेलवे का दोहरा रवैया उजागर!

September 18, 2026

South Eastern Railway: झारसुगुड़ा स्टेशन में प्लेटफॉर्म की संख्या 5 से बढ़कर होगी 10, जीएम अनिल कुमार जैन ने लिया कार्यों का जायजा

September 18, 2026

चक्रधरपुर के सतर्क लोको पायलटों ने बचाई सैकड़ों यात्रियों की जान, डीआरएम ने किया सम्मानित

September 16, 2026

RDSO के डिप्टी डायरेक्टर और सेक्शन इंजीनियर 4 लाख घूस लेते गिरफ्तार, सीबीआई ने हावड़ा के होटल से रंगे हाथों दबोचा

September 16, 2026

ECR जीएम की सार्थक पहल: रेलकर्मियों और आश्रितों से हर मंगलवार को करेंगे मुलाकात, समस्याओं का होगा समाधान

September 16, 2026

Adra Division: सीबीआई के हत्थे चढ़ा घूसखोर Chief Health Inspector, मेडिकल लीव मंजूर करने के एवज में ली थी रिश्वत

September 15, 2026

रेलवे अर्बन बैंक में रोजगार का बड़ा अवसर, शेयरधारकों और स्टाफ के आश्रितों के लिए ग्रुप ‘C’ के 35 पदों पर निकली भर्ती

September 15, 2026

ECR : दानापुर मंडल का नया कारनामा, LP(P) का प्रमोशन रद्द, कैडर रिव्यू के नाम पर हुआ बड़ा खेल!

September 14, 2026

‘ट्रेन लेट हो तो क्या, माल तो टाइम पर पहुंचा!’, जाने …क्या है भारतीय रेलवे का ‘5.4% वृद्धि लोडिंग वाला कमाल’

September 14, 2026

KOLKATA : रोटरी क्लब ऑफ गार्डन रीच ने मनायी स्वर्ण जयंती, समारोह में दिखा समाज सेवा और उल्लास का संगम

September 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group