Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Thursday, November 5
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » नौकरी कर सामाजिक एवं आर्थिक रूप से मजबूत हो महिलाएं : सीपीओ
    देश-दुनिया

    नौकरी कर सामाजिक एवं आर्थिक रूप से मजबूत हो महिलाएं : सीपीओ

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMarch 15, 2018
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • पूर्वोत्तर रेलवे कल्याण निधि द्वारा ‘महिला सशक्तिकरण’ पर संगोष्ठी का आयोजन

    गोरखपुर. पूर्वोत्तर रेलवे केंद्रीय कल्याण निधि के तत्वाधान में ‘महिला सशक्तिकरण’ विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन बुधवार, 14 मार्च को रेलवे अधिकारी क्लब, गोरखपुर में किया गया. संगोष्ठी के मुख्य अतिथि पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी एल. बी. राय एवं विशिष्ट अतिथि गोरखपुर विश्वविद्यालय के राजनीति विभाग की प्रोफेसर श्रीमती विनीता पाठक थीं. इस अवसर पर प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल राजाराम, उप मुख्य कार्मिक अधिकारी/अराज., उप मुख्य कार्मिक अधिकारी/राज. ए. के. सिंह एवं सी. पी. दुबे सहित अन्य वरिष्ठ रेल अधिकारी तथा मुख्यालय में कार्यरत महिला रेल कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थीं.

    संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी एल. बी. राय ने कहा कि आज के परिवेष में महिलाएं समाज के सभी क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं. भारत में सामाजिक परिवर्तन का ही परिणाम है कि महिलाएं, पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज एवं देश के विकास में अपना सहयोग दे रही हैं. उन्होंने कहा कि वर्तमान में नौकरी करना महिलाओं के लिए सामाजिक एवं आर्थिक रूप से मजबूत होने हेतु जरूरी है, जिससे वे स्वालंबन की स्थिति में होकर अपने परिवार एवं समाज को सशक्त बनाती हैं. श्री राय ने उपस्थित महिलाओं का आह्वान किया कि वे सभी अपनी बेटियों को अच्छी शिक्षा दें, ताकि आने वाली महिला पीढ़ी देश के अछूते क्षेत्रों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा सके. प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी ने महिला रेलकर्मियों को आश्वस्त किया कि कार्यालयों में कार्यरत महिलाओं की सुविधा हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.

    संगोष्ठी की विशिष्ट वक्ता गोरखपुर विश्वविद्यालय की प्रोफेसर श्रीमती विनीता पाठक ने कहा कि महिला सशक्तिकरण को सरल भाषा में हम इस प्रकार रेखांकित करें कि महिलाएं देश और समाज के हर मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं. उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने परिवार एवं समाज में नीति निर्धारक का रुख अपनाना पड़ेगा, तभी आप सभी आत्म-निर्भरता के शिखर पर पहुंच सकेंगी. श्रीमती पाठक ने बेटियों के पालन-पोषण एवं उनकी शिक्षा में समानता लाने हेतु अनेक सुझाव दिए, जिससे आगे चलकर समाज में व्याप्त दहेज रूपी दानव को खत्म किया जा सके. उन्होंने कहा कि आप सभी महिलाओं को स्त्रियोचित गुण यथा ममता, शील एवं लज्जा को आभूषण समझना चाहिए, जिससे आपकी समाज में एक अलग पहचान बनती है. उन्होंने उपस्थित महिलाओं को आत्म विश्वास लाने हेतु अनेक सुझाव दिए.
    संगोष्ठी को ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय, गोरखपुर की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. तनु वर्मा, श्रीमती रीता मिश्र सहित अनेक महिलाओं ने भी संबोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण के विभिन्न उपायों पर चर्चा की. संगोष्ठी का संचालन श्रीमती रचना श्रीवास्तव, कार्यालय अधीक्षक/भंडार ने किया.

    सभार रेलवे समाचार

    womens day
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleटाटानगर : रेल टिकट की कालाबाजारी करने वाला धराया
    Next Article विद्युत लोकोमोटिव दोष निवारण निर्देशिका का विमोचन
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026
    बोर्ड/जोन

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026
    बोर्ड/जोन

    डेढ़ साल बाद भी ज्यादातर लोकोमोटिव्स में नहीं लग सका FSD और टूल बॉक्स, लोको पायलटों का संघर्ष जारी

    October 31, 2026
    Latest Posts

    आगरा AOM आत्महत्या मामले में निशाने पर आये SR DOM, रेलवे बोर्ड लेगा एक्शन!, जाने क्या है प्रताड़ना से ‘VRS’ तक की कहानी

    November 4, 2026

    RPF के नये DG ने संभाली कमान, दानापुर इंस्पेक्टर प्रदीप बरनवाल पर गिरी गाज, IPF संजीव कुमार को प्रभार

    November 3, 2026

    JHANSI DIVITION में मान्यता प्राप्त यूनियनों की तानाशाही या अवैध वसूली! चंदा कटौती पर रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा

    November 3, 2026

    भारतीय रेलवे मजदूर संघ (BRMS) ने लॉन्च की मासिक ई-पत्रिका, संगठन संवाद और कर्मचारी हितों को मिलेगी नई मजबूती

    November 2, 2026

    आगरा DRM ऑफिस में संदिग्ध हालत में मिला AOM का शव, परिवार ने लगाया मानसिक प्रताड़ना के आरोप

    November 2, 2026

    CKP DIVISION: रेलवे लीज जमीन अतिक्रमण के विवादों में घिरे IOW/LAND उपेंद्र कुमार सिंह हटाए गए, MDDTI भेजे गए, अशोक कुमार होंगे नये SSE

    November 1, 2026

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026

    डेढ़ साल बाद भी ज्यादातर लोकोमोटिव्स में नहीं लग सका FSD और टूल बॉक्स, लोको पायलटों का संघर्ष जारी

    October 31, 2026

    ₹69,000 न्यूनतम वेतन, 8वें वेतन आयोग से बड़ी उम्मीद या सिर्फ कागजी छलावा! रेलकर्मी उठा रहे सवाल

    October 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group