Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

खड़गपुर डीआरएम ने एक करोड़ से अधिक का राजस्व देने वाले दो टिकट निरीक्षकों को किया सम्मानित

पिंटू दास को सम्मानित करते डीआरएम हाशमी

Kharagpur. खड़गपुर मंडल के लिए वित्तीय वर्ष में व्यक्तिगत रूप से एक करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व वसूलने वाले दो टिकट चेकिंग स्टाफ पिंटू दास और बिप्लब चक्रवर्ती को करोड़पति क्लब में शामिल होने के लिए डीआरएम एमएस हाशमी ने सम्मानित किया. डीआरएम ने चेकिंग स्टाफ को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित किया.

सीटीआई बिप्लब चक्रवर्ती काे सम्मानित करते डीआरएम

संतरागाछी के पिंटू दास ने 26 मार्च 2023 को चालू वित्त वर्ष के दौरान टिकट जांच से 1 करोड़ रुपये के राजस्व संग्रह की व्यक्तिगत उपलब्धि हासिल की है. पिंटू दास ने 304 कार्य दिवस में 11861 अनियमित एवं बिना टिकट यात्रा के प्रकरण दर्ज कर रू 1,00,22,270/-की जुर्माना राशि वसूल की. वहीं मेचेदा टिकट चेकिंग स्क्वाड के सीटीआई बिप्लब चक्रवर्ती ने 297 कार्य दिवस में 10932 अनियमित एवं बिना टिकट यात्रा के प्रकरण दर्ज कर रू 1,00,04,335/- की राशि वसूल की.

सीनियर डीसीएम राजेश कुमार के पिंटू दास व बिप्लब चक्रवर्ती

पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि के आंकड़ों की तुलना में इस वित्तीय वर्ष के दौरान लगभग 421% की वृद्धि दर्ज करके डिवीजन ने टिकट चेकिंग सेगमेंट में असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है. सीनियर डीसीएम खड़गपुर, राजेश कुमार ने उल्लेखनीय उपलब्धि का श्रेय कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और समर्पण को दिया.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...