Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यात्री

रेलवे बोर्ड का विजिलेंस इंस्पेक्टर बनकर एसी टू में कर रहा था यात्रा

 Prayagraj. 12323 हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस के वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के कोच में रेलवे बोर्ड का विजिलेंस इंस्पेक्टर बनकर यात्रा कर रहे बीके त्रिवेदी को राजाराम मीणा (उप मुख्य टिकट निरीक्षक) ने आरपीएफ के हवाले कर दिया है. उनके पास कोई यात्रा टिकट नहीं था और टीटीई के कहने के बाद भी वह टिकट बनवाने को तैयार नही थे. घटना 29 मार्च की है.

बिना टिकट यात्री को आरपीएफ को हैंडओवर करते टीटीई

टिकट निरीक्षक राजाराम मीणा जो उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) के जोनल अध्यक्ष भी है ने रेलवे बोर्ड से उक्त विजिलेंस इंस्पेक्टर के बारे में जानकारी हासिल.  वहां से बताया गया इस नाम का कोई इंस्पेक्टर यहां तैनात नहीं है. फसने के बाद बीके त्रिवेदी अपने आप को ex इंस्पेक्टर बताने लगा.

उनके तर्क और दलीलों को दरकिनार कर टीटी राजाराम मीणा ने स्पष्ट कहा कि आप यात्रा टिकट बनवाएं अथवा आप पर यथोचित कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी, इसके बाद भी बीके त्रिवेदी में टिकट बनवाने से इनकार कर दिया. टिकट निरीक्षक ने रेलवे बोर्ड के विजिलेंस इंस्पेक्टर बताने वाले बीके त्रिवेदी को पुरानी दिल्ली स्टेशन पर आरपीएफ के हवाले कर दिया है.

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) ने रेल प्रशासन से ऑन ड्यूटी टिकट निरीक्षक राजाराम मीणा को पुरस्कृत करने की मांग रेल प्रशासन से की है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...