Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Friday, October 23
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » आगरा : वीआरएस देने वाले अधिकारी नौकरी वापस लेने के लिए पहुंच गये कैट, रेलवे भी अड़ा
    मीडिया

    आगरा : वीआरएस देने वाले अधिकारी नौकरी वापस लेने के लिए पहुंच गये कैट, रेलवे भी अड़ा

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskDecember 30, 2022
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    NEW DELHI. रेलवे में 35 साल तक काम करने के बाद अपने वरिष्ठ अधिकारी से कहासुनी को लेकर 56 वर्षीय ट्रेन नियंत्रक ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली. अब वह अपनी नौकरी वापस पाना चाहते हैं और यही अनुरोध लेकर उन्होंने केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) का रुख किया है. दिनेश कपिल ने अपना स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) आवेदन वापस लेने के लिए विभाग को पत्र लिखा था, लेकिन उससे इनकार कर दिया गया. इसलिए उन्होंने कैट में अर्जी दी है और कहा है कि उनकी जगह लेने वाले अधिकारी को ऐसे महत्वपूर्ण पद पर पदोन्नत किए जाने से पहले और परिपक्व होने की जरूरत है.

    मीडिया में आयी खबरों के अनुसार कपिल के वीआरएस आवेदन के बाद नियंत्रण विभाग के प्रमुख का पद संभालने वाले उनके उत्तराधिकारी ज्ञान सिंह के बारे में बताया जाता है कि मार्च, 2021 में दिल्ली आने वाली विशेष सैन्य मालगाड़ी को जयपुर भेज दिया था. यह बड़ी भूल थी और इसे लेकर रेलवे की बहुत किरकिरी हुई थी. वहीं, मौजूदा विवाद तीन नवंबर, 2022 का है जब कपिल की उनके वरिष्ठ अधिकारी वरिष्ठ संभागीय संचालन प्रबंधक कुलदीप मीणा से कहासुनी हो गई. कपिल का आरोप है कि मीणा ने उन्हें वीआरएस लेने के लिए उकसाया और उन्होंने तत्काल इसके लिए आवेदन दे दिया. इसके चार दिन बाद सात नवंबर को कपिल को पता चला कि मुख्य नियंत्रक ज्ञान सिंह ने उनकी जगह ले ली है. और नियंत्रण विभाग के प्रमुख बन गए हैं.

    दिनेश कपिल

    कपिल ने कहा है कि अगले ही दिन आठ नवंबर को मैंने लिखित में अपना वीआरएस वापस लेने की इच्छा जतायी क्योंकि ज्ञान सिंह की पदोन्नति मेरे लिए आश्चर्य की बात थी. मेरा व्यक्तिगत रूप से मानना है कि ऐसे महत्वपूर्ण पद पर पदोन्नति से पहले उन्हें नियंत्रक की नौकरी के लिए और परिपक्व होने का समय दिया जाना चाहिए. हालांकि ज्ञान सिंह ने इस मामले में यह कहकर मीडिया से बात करने से इंकार कर दिया कि उन्हें यह अधिकार नहीं है.

    इससे पहले ज्ञान सिंह पर लगे आरोपों के बारे रेलवे ने पारित आदेश में कहा है कि सेना की विशेष मालगाड़ी को धौलपुर (राजस्थान) से तुगलकाबाद (दिल्ली) पहुंचना था, लेकिन भ्रम की स्थिति में उन्होंने उसे अलवर की ओर भेज दिया और वह मालगाड़ी जयपुर पहुंच गयी. यह अकेले की नहीं बल्कि पूरी टीम की गलती है. यह दुर्भाग्यवश था कि ज्ञान सिंह उस टीम का हिस्सा थे. आगरा के संभागीय रेल प्रबंधक आनंद स्वरूप ने भी कपिल के आरोपों को खारिज किया और कहा, दिनेश कपिल के खिलाफ गंभीर आरोप है और इसलिए हमने उनकी वीआरएस की अर्जी स्वीकार की है.

    वहीं, वीआरएस की अर्जी वापस लेने संबंधी कपिल के अनुरोध के विपरीत संभाग ने उसे तत्काल स्वीकार कर लिया और 11 नवंबर को उन्हें लिखित में इसकी सूचना भी दे दी. कपिल ने इस फैसले के लिए 28 नवंबर को कैट का रुख किया. कपिल के वकील नीलांश गौड़ का कहना है, अधिकरण ने 29 नवंबर को मामले की सुनवाई करते हुए रेलवे को नोटिस जारी किया था और मामले में यथास्थिति बनाए रखने को कहा था. उन्होंने (रेलवे) अगली सुनवाई के दिन, 19 दिसंबर को कोई जवाब दाखिल नहीं किया. अधिकरण ने अब अगली सुनवाई के लिए 14 फरवरी (2023) की तारीख तय की है. रेलवे ने अभी तक कोई जवाब दाखिल नहीं किया है.

    वहीं, हीं कपिल ने अपने जिन वरिष्ठ अधिकारी के साथ कहासुनी की बात कही है, उन्होंने (कुलदीप मीणा) का कहना है कि इस मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है. मीणा ने कहा, ”हमने उनसे कुछ सूचनाएं मांगी थीं और उनका दायित्व बनता है कि वह हमारे आदेश का पालन करें. इसके विपरीत, उन्होंने (कपिल) कहा ‘मैं तो वीआरएस अपनी जेब में रख कर घूमता हूं. हमने उनसे (वीआरएस) लेनेकोकहा. अब उन्हें पछतावा हो रहा है.

    इसस मामले की सुनवाई ट्रिव्यूनल में 14 फरवरी 2023 को होनी है. इस मामले में रेलवे की ओर से अब तक कोई जबाव नहीं दिया गया है. हालांकि डीआरएम आगरा ने भी मीडिया से बातचीत में कहा है कि दिनेश के खिलाफ गंभीर आरोप है और उनके वीआरएस अनुरोध को स्वीकार करने का निर्णय लिया जा चुका है. हालांकि ट्रिव्यूनल ने इस मामले में सुनवाई करते हुए रेलवे को यथास्थिति बनाये रखने को कहा है.

    now CAT has arrived to get a job Train controller took voluntary retirement
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleमंदिर से निकाले गये देवी-देवता, बुलडोजर ने गिराया आशियाना, मस्जिद व मजार भी ढहाया
    Next Article रेलमंत्री ने किया ट्वीट.. विकास यात्रा की सारथी.. नारी शक्ति… Our Loco Pilots, मिलियन में व्यू
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    मीडिया

    NAGPUR DIVISION: ‘स्ट्रे-डॉग कम्प्लायंस रिपोर्ट’ पर उठाये सवाल, मानवाधिकार आयोग और रेलवे बोर्ड से हस्तक्षेप की मांग

    September 23, 2026
    मीडिया

    चलती ट्रेन में TTE पर लोको पायलट को धक्का देने का आरोप, आरपीएफ ने छीना मोबाइल!

    July 9, 2026
    मीडिया सोशल मीडिया

    ट्रेन खड़ी कर समोसे लेने चले गये लोको पायलट, सोशल मीडिया पर वायरल दावे पर रेलवे ने बतायी सच्चाई

    July 8, 2026
    Latest Posts

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group