Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

मीडिया

राजधानी के खाने में मिला कॉकरोच, IRCTC ने रेलवे को कटघरे में किया खड़ा, कहा – पूरे कोच में घूम रहे कॉकरोच

COCKROACH IN RAJDHANI EXPRESS : राजधानी एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्री के खाने में कॉकरोच मिला है. खाने का फोटो लेकर ट्वीट करने पर रेलवे ने आरोपी कुक को सर्विस से हटा देने और पेंट्री संचालक पर एक लाख का जुर्माना लगाने की बात कही है. घटना 16 दिसंबर की है. ट्वीट में बताया गया है कि ऑमलेट दिल्ली से मुंबई जाने वाली 22222 राजधानी में ढाई साल की बच्ची के लिए नाश्ते में एक्स्ट्रा ऑमलेट मंगाया तो उसमें कॉकरोच मिला.

ऑमलेट में कॉकरो च मिलने के मा मले पर IRCTC ने जिम्मेदारी सीधे-सीधे रेलवे पर फेंक दी है. IRCTC ने पलटकर कुछ वीडियो और तस्वीरें शेयर की है जिसमें ट्रेन की पेन्ट्री में ढेर सारे कॉकरोच देखे जा सकते हैं. IRCTC का कहना है कि रुटीन सफाई नहीं होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है और इसके लिए पूरी तरह से रेलवे जिम्मेदार है. यात्री योगेश को ट्वीट को बाद रेलवे हरकत में आया और कार्रवाई शुरू कर दी है.

IRCTC की ओर से बताया गया है कि पैंट्रीकार में बेहतर पेस्ट कंट्रोल और फ्यूमिगेशन की तिथि एक्सपायर हो गयी है और रेलवे ने इसे रुटीन टाइम पर नहीं कराया इसके लिए रेलवे ही जिम्मेदार है. हालांकि सेंट्रल रेलवे ने पैंट्रीकार में बेहतर पेस्ट कंट्रोल और फ्यूमिगेशन कराने की बात कही है ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा नहीं हो. फिलहाल इस घटना पर दोनों आमने-सामने की स्थिति है.

#IRCTC #INDIANRAILWAY #COCKROCHINRAJDHANI #COCKROCHINBRECKFAST

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...