गंगापार. कई गाड़ियों का मांडा रोड स्टेशन पर ठहराव बंद होने से आम जनता को दिक्कत हो ही रही है. रेलवे को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है. इन दिनों मांडारोड रेलवे स्टेशन से दिल्ली, कलकत्ता जाने के लिए कोई भी ट्रेन नहीं है. लखनऊ के लिए भी केवल एक ट्रेन बची है.
पिछले कुछ वर्षों में मांडारोड रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली गाडि़यों में जनता एक्सप्रेस, लालकिला एक्सप्रेस, लखनऊ इंटरसिटी, शक्तिनगर चोपन पैसेंजर, कोलकाता–आनंद विहार एक्सप्रेस आदि गाडि़यां बंद कर दी गईं. इलाहाबाद–मुगलसराय पैसेंजर में शौचालय न होने के कारण सवारियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है. गाडि़यां देर से चलने के कारण कभी भी यह पैसेंजर बारह बजे के पहलें इलाहाबाद नहीं पहुंच पाती, जिससे छात्र, व्यवसायी, अधिवक्ता, मुवक्किल के अलावा रोजमर्रा काम करने वाले लोगों के लिए यह पैसेंजर निरर्थक साबित हो रही है. कई ट्रेन का मांडा रोड स्टेशन पर ठहराव बंद होने से सवारियों को परेशानी उठानी पड़ रही है. रेल विभाग के राजस्व में भी भारी गिरावट आई है.
पैसेजर डेस्क
- योगा एक्सप्रेस में खूनी झड़प: दरवाजे पर खड़े होने के विवाद में दिल्ली मेट्रो के सुरक्षा गार्ड की पीट-पीटकर हत्या, 8 गिरफ्तार - June 20, 2026
- रेलवे का सर्जिकल स्ट्राइक : आज से लागू हुआ नया नियम, 10 हजार तक होगा जुर्माना, अवैध वेंडिंग में जायेंगे जेल ! - June 20, 2026
- TATANAGAR : 4 टन की पार्सल बोगी में 6 टन लोडिंग की पुष्टि, पार्सल घोटाले पर क्यों मौन हैं CKP DRM! - June 18, 2026
















































































