सुनो!
सूखी तप्त मिट्टी में जब
पहली बारिश की बौछार पड़ेगी ना
सौंधी सी महक से
महक उठेगी मिट्टी •••
आँखें बंद कर
लंबी सांस खींचना
और
महसूस करना
मिट्टी के सौंधेपन को
यह तुम्हारे हिस्से का प्रेम है •••
हाँ! हो सके तो
कुछ खाब बुनना
भीगना पहली बारिश में
नया रंग भर देना उन बूंदों में
लाल, नारंगी, जामुनी और
एक पक्का रंग विश्वास का
छोड़ आना दर्द के काफिले को
ले जाना साथ
अपने हिस्से की सुकूं और
अपने हिस्से की नमी को भी
और जीवित रखना
संभावनाओं को •••

-अपर्णा विश्वनाथ, रायपुर
- योगा एक्सप्रेस में खूनी झड़प: दरवाजे पर खड़े होने के विवाद में दिल्ली मेट्रो के सुरक्षा गार्ड की पीट-पीटकर हत्या, 8 गिरफ्तार - June 20, 2026
- रेलवे का सर्जिकल स्ट्राइक : आज से लागू हुआ नया नियम, 10 हजार तक होगा जुर्माना, अवैध वेंडिंग में जायेंगे जेल ! - June 20, 2026
- TATANAGAR : 4 टन की पार्सल बोगी में 6 टन लोडिंग की पुष्टि, पार्सल घोटाले पर क्यों मौन हैं CKP DRM! - June 18, 2026


















































































