Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Friday, November 6
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » 104 आरपीएफ अधिकारी व जवान राष्ट्रपति पदक, पुलिस पदक,  जीवन रक्षा पदक से सम्मानित 
    रेलहंट स्पेशल

    104 आरपीएफ अधिकारी व जवान राष्ट्रपति पदक, पुलिस पदक,  जीवन रक्षा पदक से सम्मानित 

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMay 27, 2022
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • आरपीएफ के अलंकरण समारोह में बोले रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने योजनाओं को किया साझा
    • वीरता पदक, जीवन रक्षा पदक, पीपीएम और आईपीएम पाने वालों को बताया राष्ट्र का गौरव

    नई दिल्ली से सुस्मिता. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने 27 मई 2022 को विज्ञान भवन में आयोजित आरपीएफ के अलंकरण समारोह में 104 आरपीएफ कर्मियों को वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक, सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक, विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित जीवन रक्षा श्रृंखला पदक से सम्मानित किया. इस मौके पर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सुरक्षा बल को सबके प्रयास से मजबूत बनाया जायेगा. उन्होंने कहा कि वीरता पदक, जीवन रक्षा पदक, पीपीएम और आईपीएम पाने वाले राष्ट्र के गौरव हैं.

    रेलवे ट्रैक पर 4 बच्चों की जान बचाते हुए जान देने वाले जगबीर सिंह मरणोपरांत सम्मानित

    समारोह में तब मार्मिक क्षण आया जब स्वर्गीय श्री जगबीर सिंह की पत्नी सुनीता देवी मंत्री से सम्मानित लेने मंच पर आयी. स्वर्गीय जगबीर सिंह ने दिल्ली के आदर्शनगर-आजादपुर रेलखंड पर रेलवे ट्रैक पर 4 बच्चों की जान बचाते हुए ड्यूटी पर अपनी जान दे दी थी. उन्हें मरणोपरांत राष्ट्रपति पुलिस पदक और जीवन रक्षा पदक से सम्मानित किया गया है.

    समारोह में डीजी/आरपीएफ संजय चंदर ने आरपीएफ द्वारा की जा रही रेलवे व यात्रियों की सुरक्षा करुणा के साथ सेवा की जानकारी दी और बल की उपलब्धियों की भी जानकारी दी. जिसमें बाल बचाव, मानव तस्करी, प्रौद्योगिकी के उपयोग, सामुदायिक पहुंच के क्षेत्र में की जा रही पहल को बताया. इस मौके पर मंत्री ने आरपीएफ जर्नल, आरपीएफ प्रशिक्षण नियमावली और आरपीएफ ड्रिल मैनुअल का विमोचन किया.

    इस जर्नी में अब तक देश, रेलवे एक लेवल तक पहुंचा है। इस लेवल से आगे हमें अगले 25 वर्षों में एक ऐसा ग्लोरियस, एक ऐसा सम्मानजनक, एक ऐसा एंबिशियस विजन लेकर चलना है : माननीय रेल मंत्री श्री अश्‍व‍िनी वैष्णव जी pic.twitter.com/LOFA8DCVot

    — Ministry of Railways (@RailMinIndia) May 27, 2022

    मंत्री ने देश भर में सीसीटीवी सिस्टम के माध्यम से देश भर में निगरानी, ​​विश्लेषण और पर्यवेक्षण के लिए सेंट्रल कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की आधारशिला रखी, जो डीजी/आरपीएफ के नियंत्रण और पर्यवेक्षण के तहत केंद्रीय रूप से कार्य करेगी. मंत्री ने आरपीएफ की वेबसाइट और यात्रियों को जागरूक करने के लिए यूट्यूब चैनल का भी उद्घाटन किया.

    रेलवे एक बहुत बड़े ट्रांसफॉर्मेटिव फेज से निकल रहा है. रेलवे का क्या विजन है, रेलवे को कहां आगे जाना है, वो आपके समक्ष एक बार स्पष्ट पिक्चर बने तो आप सबके जीवन में एक सर्टेनटी रहेगी. इस जर्नी में अब तक देश, रेलवे एक लेवल तक पहुंचा है. इस लेवल से आगे हमें अगले 25 वर्षों में एक ऐसा एंबिशियस विजन लेकर चलना ताकि उसे सम्मानजनक स्थान तक पहुंचा सकें. अश्‍व‍िनी वैष्णव, रेल मंत्री

    समारोह में रेलमंत्री ने सुरक्षा बल के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई बैटल फेटिग ड्रेस, दृश्यता बढ़ाने, बल की प्रभावशीलता और बल कर्मियों के बीच विश्वास की भावना पैदा करने के लिए एक अतिरिक्त वर्दी भी लॉन्च की. इसके साथ ही आरपीएफ के गौरवशाली इतिहास को प्रदर्शित करने वाले थीम गीत का भी विमोचन किया. इसका संगीत नितिन शंकर और प्रस्तुति बॉलीवुड के गायक जावेद अली ने दिया है.

    माननीय रेल मंत्री श्री अश्‍व‍िनी वैष्णव जी ने आरपीएफ का ‘अमृत गीत’ जवानों को समर्पित किया।

    हर गाड़ी, हर स्टेशन पर तैनात मिले हर पल,
    रेल सुरक्षा बल, रेल सुरक्षा बल…

    यात्रीगण की रक्षा में सक्षम और कुशल,
    रेल सुरक्षा बल, रेल सुरक्षा बल…@AshwiniVaishnaw@RPF_INDIA pic.twitter.com/tVZvwuP7Ck

    — Ministry of Railways (@RailMinIndia) May 27, 2022

    उन्होंने रेलवे के परिवर्तन के लिए पांच बुनियादी तत्वों अंत्योदय, प्रौद्योगिकी का समावेश, निवेश, संगठनात्मक पुनर्गठन और क्षेत्रीय इकाइयों का अधिकार पर प्रकाश डालते हुए स्पष्ट किया कि रेलवे सुरक्षा को मजबूत बनाने में “सबका प्रयास” शामिल होगा. उन्होंने संकेत दिया कि निर्धारित पूंजी निवेश के प्रावधान से आरपीएफ में एक बेहद अहम परिवर्तन आएगा. प्रोजेक्ट की योजना में सुरक्षा की योजना को अभिन्न अंग बनाया जाएगा. गति शक्ति निदेशालय में आरपीएफ अधिकारियों का भी प्रतिनिधित्व होगा. मंत्री ने जगाधरी, हरियाणा में आरपीएफ कमांडो (कोरस) प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने के लिए 30 करोड़ रुपये की मंजूरी भी दी .

    इस अवसर पर श्री वी के त्रिपाठी, अध्यक्ष और सीईओ, रेलवे बोर्ड, श्री. राजिंदर खन्ना, उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, भारत सरकार और श्री राकेश अस्थाना, पुलिस आयुक्त, दिल्ली, डायरेक्टर जनरल, रेल सुरक्षा बल भी उपस्थित थे .

    indian railway Rail minister railway board Railway Minister honored 104 officers and soldiers of RPF with special medals RPF
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleदानापुर सीनियर डीएसटीई के साथ IRSTMU नेताओं ने कर्मचारी समस्याओं पर किया मंथन
    Next Article स्टेशन मास्टरों की 31 मई की प्रस्तावित हड़ताल स्थगित, रेल प्रशासन ने ली राहत की सांस
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    Railway DA Update: रेलकर्मियों को मिला दिवाली गिफ्ट! 1 जुलाई से प्रभावी 63% DA का एरियर, 8 नवंबर से पहले खाते में आएगी राशि

    November 6, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    आगरा AOM आत्महत्या मामले में निशाने पर आये SR DOM, रेलवे बोर्ड लेगा एक्शन!, जाने क्या है प्रताड़ना से ‘VRS’ तक की कहानी

    November 4, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    आगरा DRM ऑफिस में संदिग्ध हालत में मिला AOM का शव, परिवार ने लगाया मानसिक प्रताड़ना के आरोप

    November 2, 2026
    Latest Posts

    Railway DA Update: रेलकर्मियों को मिला दिवाली गिफ्ट! 1 जुलाई से प्रभावी 63% DA का एरियर, 8 नवंबर से पहले खाते में आएगी राशि

    November 6, 2026

    आगरा AOM आत्महत्या मामले में निशाने पर आये SR DOM, रेलवे बोर्ड लेगा एक्शन!, जाने क्या है प्रताड़ना से ‘VRS’ तक की कहानी

    November 4, 2026

    RPF के नये DG ने संभाली कमान, दानापुर इंस्पेक्टर प्रदीप बरनवाल पर गिरी गाज, IPF संजीव कुमार को प्रभार

    November 3, 2026

    JHANSI DIVITION में मान्यता प्राप्त यूनियनों की तानाशाही या अवैध वसूली! चंदा कटौती पर रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा

    November 3, 2026

    भारतीय रेलवे मजदूर संघ (BRMS) ने लॉन्च की मासिक ई-पत्रिका, संगठन संवाद और कर्मचारी हितों को मिलेगी नई मजबूती

    November 2, 2026

    आगरा DRM ऑफिस में संदिग्ध हालत में मिला AOM का शव, परिवार ने लगाया मानसिक प्रताड़ना के आरोप

    November 2, 2026

    CKP DIVISION: रेलवे लीज जमीन अतिक्रमण के विवादों में घिरे IOW/LAND उपेंद्र कुमार सिंह हटाए गए, MDDTI भेजे गए, अशोक कुमार होंगे नये SSE

    November 1, 2026

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026

    डेढ़ साल बाद भी ज्यादातर लोकोमोटिव्स में नहीं लग सका FSD और टूल बॉक्स, लोको पायलटों का संघर्ष जारी

    October 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group