Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, September 21
  • About Us
  • Write for Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Privacy
  • Editorial Policy
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Home » रेलवे करेगा 26 हजार पदों पर भर्तियां
देश-दुनिया

रेलवे करेगा 26 हजार पदों पर भर्तियां

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskFebruary 6, 2018
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

नई दिल्ली : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है. रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने भारतीय रेलवे में 26,502 पदों पर नियुक्तियां करने के लिए आवेदन मंगाए हैं. ये सभी नियुक्तियां असिस्टेंट लोको पायलट और टेक्निशियन के पदों के लिए की जाएंगी. आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है. इच्छुक अभ्यर्थी 5 मार्च से पहले रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं. पदों से संबंधित योग्यता, वेतनमान और आवेदन आदि से जुड़ी अन्य सभी जानकारियां इस प्रकार हैं. रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से रिक्तियों से संबंधित अधिसूचना बीते शनिवार को जारी की गई है. आवेदन प्रक्रिया 03 फरवरी 2018 से शुरू होगी. पदों से जुड़ी अन्य सभी जानकारियों के लिए आगे पढ़ें…

चयन प्रक्रिया
योग्य अभ्यर्थियों का चयन कॉमन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी), एप्टीट्यूड टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के माध्यम से किया जाएगा. प्रथम स्तर की लिखित परीक्षा अप्रैल-मई में ली जाएगी. नियुक्ति के लिए चयनित अभ्यर्थियों को द्वितीय स्तर की मुख्य लिखित परीक्षा देनी होगी. अधिसूचना के अनुसार सहायक लोको पायलट के 17,673 पदों पर नियुक्तियां होगी. वहीं टेक्निशियन के 8,829 पदों पर भर्ती होगी.

शैक्षिक योग्यता
असिस्टेंट लोको पायलट के लिए मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की हो. साथ ही अभ्यर्थी ने एनसीवीटी/ एससीवीटी से मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड आर्मेचर एंड कॉइल वाइंडर/ इलेक्ट्रिशियन/ इलेक्ट्रॉनिक्स मेकेनिक/ फिटर/ हीट इंजन/ इंस्ट्रूमेंट मेकेनिक/ मशीनिस्ट/ मेकेनिक डीजल/ मेकेनिक मोटर व्हीकल/ मिलराइट मेंटीनेंस मेकेनिक/ मेकेनिक रेडियो एंड टीवी/ रेफ्रीजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग मेकेनिक ट्रेड में तीन वर्षीय आईटीआई डिप्लोमा हो. वहीं टेक्निशियन के पदों के लिए भी अभ्यर्थी ने दसवीं के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई की हो.

आयु सीमा
संबंधित पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकत आयु 28 वर्ष होनी चाहिए. एससी/ एसटी और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी.

अनारक्षित पद
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की तरफ से 26,502 पदों के लिए मंगाए गए आवेदन में से 13,793 पद अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों से भरे जाएंगे. शेष पद आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों से भरे जाएंगे. अनारक्षित पदों में से सहायक लोको पायलट के 9,230 पद और टेक्निशयन वर्ग के 4,563 पद शामिल हैं.

आवेदन शुल्क
अनारक्षित और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए है. वहीं एससी/ एसटी/ भूतपूर्व सैनिक/ महिला/ ट्रांस जेंडर/ आर्थिक रूप से पिछले अभ्यर्थियों 250 रुपए के शुल्क का भुगतान करना है. शुल्क का भुगतान इंटरनेट बैंकिंग या डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के माध्मय से किया जा सकता है.

बोर्ड के अनुसार रिक्तियों का विवरण
इलाहाबाद भर्ती बोर्ड के तहत सर्वाधिक 4694 पदों पर नियुक्ति होगी. अन्य बोर्ड के अनुसार रिक्तयों की संख्या निम्न लिखित है.

  • अहमदाबाद : 164
  • अजमेर : 1221
  • इलाहाबाद : 4694
  • बेंगलुरू : 1054
  • भोपाल : 1679
  • भुवनेश्वर : 702
  • बिलासपुर : 945
  • चंडीगढ़ : 1546
  • चेन्नई : 945
  • गोरखपुर : 1588
  • गुवाहाटी : 422
  • जम्मू- श्रीनगर : 367
  • कोलकाता : 1824
  • मालदा : 880
  • मुंबई : 1425
  • मुज्जफरपुर : 465
  • पटना : 454
  • रांची : 2043
  • सिकंदराबाद : 3262
  • सिलीगुड़ी : 477
  • तिरुवनन्तपुरम : 345

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 3 फरवरी 2018
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 5 मार्च 2018
  • ऑनलाइन माध्यम से शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 05 मार्च 2018
  • एसबीआई चालान से शुल्क प्राप्त करने की अंतिम तिथि : 05 मार्च 2018
  • पोस्ट ऑफिस चालान के माध्मय से शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 03 मार्च 2018

(Source: Zee News)

Spread the love
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेलवे जॉब्स

रेलवे अर्बन बैंक में रोजगार का बड़ा अवसर, शेयरधारकों और स्टाफ के आश्रितों के लिए ग्रुप ‘C’ के 35 पदों पर निकली भर्ती

September 15, 2026
रेलवे जॉब्स

पटरी पर दौड़ती शिक्षा : जानिए भारत के पहले ‘रेलवे विश्वविद्यालय’ गति शक्ति विश्वविद्यालय की हर खास बात

September 9, 2026
रेलवे जॉब्स

IRCTC भर्ती 2026 : बिना परीक्षा रेलवे में पाएं ₹35,000 की नौकरी, टूरिज्म मॉनिटर पदों पर वॉक-इन इंटरव्यू से होगा सेलेक्शन

August 15, 2026
Latest Posts

बालीचक फ्लाईओवर: निर्माण में आयी बाधा, गर्डर लगते ही टूटा बेयरिंग, काम रुका-उम्मीदें कायम

September 21, 2026

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026

JHANSI: UMRKS का संयुक्त मण्डलीय अधिवेशन आयोजित, सतीश गुप्ता झांसी मंडल अध्यक्ष व संजीव वर्मा बने कारखाना मंडल अध्यक्ष

September 21, 2026

रेलवे ट्रैक पर असुरक्षित रेलकर्मी! फरीदाबाद में ट्रैकमैनों पर जानलेवा हमले में 3 गिरफ्तार, दर्जनों आरोपी अब भी फरार

September 21, 2026

रेलवे में 10,939 पद सरेंडर करने की तैयारी, 5,664 नई तकनीकी भर्तियों का रास्ता भी हुआ साफ

September 20, 2026

आरपीएफ में बड़े पैमाने पर इंस्पेक्टर बने ASC, दूरस्थ तबादलों से बेचैनी, SER से 8 को मिली पदोन्नति पर एक भी नई तैनाती नहीं

September 19, 2026

ADITYAPUR: भक्ति और उल्लास के साथ विश्वकर्मा पूजा महोत्सव, भगवान विश्वकर्मा के चरणों में सुरक्षित रेल परिचालन की प्रार्थना

September 18, 2026

TATANAGAR में ₹383 करोड़ से बनेगा वंदे भारत डिपो, विकास की चमक के पीछे ‘जनशताब्दी’ और ‘इस्पात’ की बलि, रेलवे का दोहरा रवैया उजागर!

September 18, 2026

South Eastern Railway: झारसुगुड़ा स्टेशन में प्लेटफॉर्म की संख्या 5 से बढ़कर होगी 10, जीएम अनिल कुमार जैन ने लिया कार्यों का जायजा

September 18, 2026

चक्रधरपुर के सतर्क लोको पायलटों ने बचाई सैकड़ों यात्रियों की जान, डीआरएम ने किया सम्मानित

September 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group