Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यात्री

टाटानगर : चलती जनशताब्दी में चढ़ने का प्रयास कर रही युवती फिसली, ..RPF जवान ने बचा ली जान

  • आरपीएफ की महिला जवान ने समय रहते पीछे खीच लिया, वरना कुछ भी संभव था

जमशेदपुर से मनीष. टाटानगर स्टेशन पर आरपीएफ की महिला जवानों की सक्रियता से शुक्रवार की शाम एक महिला यात्री की जान बच गयी है. महिला यात्री बड़बिल-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस से कोलकाता जाने वाली थी. हालांकि प्लेटफॉम नंबर चार पर सीढ़ी से नीचे उतरने से पहले ही ट्रेन रवाना हो चुकी थी. आनन-फानन में हाथ में लिये सामानों के साथ विनीता कुमारी ने जनशताब्दी की एक बोगी में चढ़ने का प्रयास किया लेकिन उनक पैर फिसल गया और वह बैग के साथ वह चलती ट्रेन के साथ लग रही प्लेटफॉर्म के बीच की जगह में गिरने लगी. यह संयोग ही था कि वहीं खड़ी आरपीएफ की महिला जवान ने उसका बैग पकड़कर उसे पीछे खीच लिया. अगर पल भर की देरी होती तो विनीता की जान जा सकती थी.

यह भी पढ़ें :टाटानगर स्टेशन पर कारोबारी से भिड़े आरपीएफ अधिकारी, ट्वीट से खोली व्यवस्था की पोल

घटना टाटानगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर लगभग पांच बजे घटी. विनीता ने चलती जनशताब्दी एक्सप्रेस में हाथों में बैग के साथ चढ़ने का प्रयास किया. उसे ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करता देख मौके पर मौजूद आरपीएफ की महिला जवान शालू सिंह एवं पुष्पा महतो ने सचेत किया लेकिन ट्रेन पर सवार होने की जल्दी में विनीता ने उनकी ओर ध्यान नहीं दिया. इस बीच वह ट्रेन पर सवार होने लगी और अनियंत्रित होकर गिर पड़ी. आरपीएफ की एक महिला जवान ने उन्हें बैग समेत पीछे खीच लिया. तभी एक युवक दौड़ता हुआ आया और उसने विनीता के बैग को संभाला.

यह पहला मौका नहीं है जब किसी आरपीएफ जवान ने यात्री को ट्रेन से गिरते हुए बचाया है. टाटानगर ही नहीं देश के छोटे-बड़े कई स्टेशन पर ये घटनाएं हो चुकी है जिसमें आरपीएफ के जवानों ने जान जोखिम में डालकर यात्रियों को जान बचायी. यह वहीं टाटानगर स्टेशन है जहां के आरपीएफ प्रभारी पर एक कारोबारी ने वसूली के लिए दुर्व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगाये है. जिसकी गूंज रेलवे बोर्ड तक पहुंच चुकी है.

कैमरे में देखें कैसे हुआ हादसा 

 

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...