Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Thursday, November 5
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » दिल्ली-एनसीआर में रेलवे भूमि से अतिक्रमण हटाकर योजनाओं को पूरा करेगी रेलवे : डीआरएम
    बोर्ड/जोन

    दिल्ली-एनसीआर में रेलवे भूमि से अतिक्रमण हटाकर योजनाओं को पूरा करेगी रेलवे : डीआरएम

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskFebruary 28, 2022
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • डीआरएम डिम्पी गर्ग ने कहा : अतिक्रमण रोकने के लिए पटरी के किनारे कईं स्थानों पर दीवार भी बनायी जायेगी

    नई दिल्ली. दिल्ली-एनसीआर में रेलवे जमीन से अतिक्रमण हटाने की तैयारी चल रही है. अतिक्रमण के कारण ही रेलवे की कई परियोजनाओं का काम बाधित हो रहा है. बहुप्रतिक्षित रिंग रेल नेटवर्क का काम भी इससे प्रभावित हुआ है. रेलवे रिंग रेल, अतिक्रमण हटाने, रेलवे स्टेशनों यात्री सुविधाएं बढ़ाने, यात्रियों की सुरक्षा लोकल ट्रेनों का संचालन करने के लिए बड़ी येाजना पर काम कर रहा है. इसमें विकास योजनाओं में मार्ग में आ रहे अतिक्रमण हटाना भी शामिल है.

    दिल्ली मंडल के डीआरएम डिम्पी गर्ग से मीडिया से बातचीत में योजनाओं का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि अतिक्रमण ही विकास में मुख्य बाधक बना हुआ है. रिंग रेल नेटवर्क पर लगभग 130 प्रतिशत ट्रैफिक है. इस नेटवर्क पर अधिकांश मालगाड़ियां चलती हैं. पैसेंजर ट्रेन चलाने के लिए अतिरिक्त पटरी बिछानी होगी. इसके लिए रेल पटरी और स्टेशनों के बिल्कुल साथ बसी हुई अवैध झुग्गियों को हटाना जरूरी है.

    डिम्पी गर्ग, डीआरएम दिल्ली

    डीआरएम ने कहा कि कई मामले सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है. सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद ही अतिक्रमण हटाने की दिशा में कार्रवाई शुरू की जा सकेगी. उन्होंने कहा कि अदालत से जहां अतिक्रमण हटाने पर रोक नहीं है, उसे हटाया जा रहा है. जल्द ही इसे लेकर अभियान शुरू होगा. अतिक्रमण रोकने के लिए पटरी के किनारे कईं स्थानों पर दीवार भी बनाई जा रही है.

    डीआरएम ने बताया कि रेल पटरी के आसपास अवैध झुग्गियों की आड़ में अपराधी तत्व फायदा उठाते हैं. अतिक्रमण की वजह से ट्रेनों की गति बहुत धीमी करनी पड़ती है इससे अपराधी ट्रेन में सवार होकर अपराध करते हैं. इसे देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की तैनाती की गयी है. दिल्ली छावनी स्टेशन का भी पुनर्विकास होगा जिससे यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी.

    हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर सराय काले खां की तरफ स्थान का अभाव विकास में बाधक बन रहा है. एजेंसी से जमीन मांगी गयी है ताकि हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन की मुख्य इमारत का विस्तार किया जा रहा है. डीआरएम ने कहा कि लंबी दूरी की लगभग सभी ट्रेनें पटरी पर लौट आई हैं. लोकल ट्रेनों में से 40 प्रतिशत चलने लगी हैं. कुछ अन्य का परिचालन भी शुरू कर दिया जायेगा .

    नई दिल्ली और पुरानी दिल्ली सहित राजधानी के अन्य स्टेशनों पर आने वाले यात्रियों की संख्या बहुत ज्यादा है. बावजूद इसके स्टेशन परिसरों को साफ रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. बड़े स्टेशनों पर मशीन से सफाई होती है. कचरा निस्तारण का काम निजी एजेंसी को दिया गया है. 27 स्टेशनों से कचरा एकत्र कर उसे रिसाइकिल किया जाता है. खाद भी तैयार की जाती है. पहले कचरा निस्तारण पर प्रत्येक वर्ष 50 लाख रुपये खर्च होता था. अब रेलवे को लगभग 10 लाख रुपये का राजस्व मिलता है.

    पुरानी दिल्ली स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या एक से 14 को जोड़ने वाले दो एफओबी की जगह नए एफओबी बनाने की योजना है. अगले दो वर्षों में दो नए एफओबी तैयार हो जाएंगे.

    #DELHI DIVISION     #INDIANRAILWAY        #DRMDELHI    #NCR

    DELHI DIVISION Encroachment will be removed from railway land in Delhi-NCR NCR
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleवेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ ने वलसाड स्टेशन पर किया विरोध प्रदर्शन
    Next Article इर्स्टन रेलवे के सीसीएम/एफएम ने सेवानिवृत्ति पर सहयोगियों को दी घड़ी व मिठाई
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026
    बोर्ड/जोन

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026
    बोर्ड/जोन

    डेढ़ साल बाद भी ज्यादातर लोकोमोटिव्स में नहीं लग सका FSD और टूल बॉक्स, लोको पायलटों का संघर्ष जारी

    October 31, 2026
    Latest Posts

    आगरा AOM आत्महत्या मामले में निशाने पर आये SR DOM, रेलवे बोर्ड लेगा एक्शन!, जाने क्या है प्रताड़ना से ‘VRS’ तक की कहानी

    November 4, 2026

    RPF के नये DG ने संभाली कमान, दानापुर इंस्पेक्टर प्रदीप बरनवाल पर गिरी गाज, IPF संजीव कुमार को प्रभार

    November 3, 2026

    JHANSI DIVITION में मान्यता प्राप्त यूनियनों की तानाशाही या अवैध वसूली! चंदा कटौती पर रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा

    November 3, 2026

    भारतीय रेलवे मजदूर संघ (BRMS) ने लॉन्च की मासिक ई-पत्रिका, संगठन संवाद और कर्मचारी हितों को मिलेगी नई मजबूती

    November 2, 2026

    आगरा DRM ऑफिस में संदिग्ध हालत में मिला AOM का शव, परिवार ने लगाया मानसिक प्रताड़ना के आरोप

    November 2, 2026

    CKP DIVISION: रेलवे लीज जमीन अतिक्रमण के विवादों में घिरे IOW/LAND उपेंद्र कुमार सिंह हटाए गए, MDDTI भेजे गए, अशोक कुमार होंगे नये SSE

    November 1, 2026

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026

    डेढ़ साल बाद भी ज्यादातर लोकोमोटिव्स में नहीं लग सका FSD और टूल बॉक्स, लोको पायलटों का संघर्ष जारी

    October 31, 2026

    ₹69,000 न्यूनतम वेतन, 8वें वेतन आयोग से बड़ी उम्मीद या सिर्फ कागजी छलावा! रेलकर्मी उठा रहे सवाल

    October 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group