Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 31
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन के निकट कंटेनर ट्रेन के आठ वैगन बेपटरी, कई ट्रेनें रद्द
    देश-दुनिया

    पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन के निकट कंटेनर ट्रेन के आठ वैगन बेपटरी, कई ट्रेनें रद्द

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskNovember 17, 2021
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    प्रयागराज. प्रयागराज जंक्शन व और पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन के बीच मध्य डाउन लाईन पर ब्लॉक हट K और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं. के न्यू वेस्ट केबिन के बीच (किमी-675) के निकट आज सुबह 06.45 बजे एक कंटेनर मालगाड़ी के आठ डिब्बे पटरी से उतर गये. सहायक लोको पायलट पंकज कुमार मिश्रा की रिपोर्ट पर राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया है.

    दुर्घटना के कारण प्रयागराज और पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्टेशनों के बीच डाउन लाइन पर रेल आवागमन ठप पड़ गया. हालांकि पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. से प्रयागराज और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. से वाराणसी के रास्ते लखनऊ के मध्य ट्रेनों का परिचालन सामान्य है.

    दुर्घटना की सूचना मिलते ही पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय वरीय अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच चुके हैं. साथ ही मुख्यालय से प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंचे है. मुख्यालय से अपर महाप्रबंधक अन्य वरिष्ठ उच्चाधिकारियों के साथ दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके थे.

    रेलवे ने वैगन के गिरे डिब्बों को उठाने का काम तेज कर दिया है ताकि मार्ग पर रेल परिचालन को बहाल किया जा सके. इस कार्य में तीन क्रेन की मदद ली जा रही है. रेलवे ने यात्रियों की मदद के लिए प्रयागराज, डुंडला, फतेहपुर, इटावा, अलीगढ़ और कानपुर स्टेशनों पर हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

    हेल्पलाइन नंबर 

    1. प्रयागराज      0532-2408128,2407353,2408149.
    2. टुंडला            0561-2220339,2220337.
    3. फतेहपुर         05180-222025, 222026, 222436.
    4. अलीगढ़        9457108815,
    5. इटावा           8279796658,
    6. कानपुर         0512-2323018

    ट्रेनों के परिचालन में निम्नानुसार बदलाव किया गया है:

    प्रयागराज जं.-वाराणसी-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. के रास्ते चलाई जाने वाली ट्रेनें:

    1. 02872 नई दिल्ली-इसलामपुर एक्सप्रेस

    2. 02802 नई दिल्ली-पुरी एक्सप्रेस

    3. 05956 दिल्ली-कामाख्या एक्सप्रेस

    4. 02350 नई दिल्ली-गोड्डा हमसफर एक्सप्रेस

    5. 09483 अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस

    6. 03260 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-पटना एक्सप्रेस

    7. 01664 नई दिल्ली-पटना एक्सप्रेस

    बधारी कलां-व्यासनगर-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. के रास्ते चलाई जाने वाली ट्रेनें:

    1. दिनांक 15.11.2021 को यशवतंपुर से प्रस्थान करने वाली 03252 यशवंतपुर-पटलिपुत्र एक्सप्रेस ।

    2. दिनांक 16.11.2021 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रस्थान करने वाली 02336 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-भागलपुर एक्सप्रेस ।

    3. दिनांक 16.11.2021 को सूरत से प्रस्थान करने वाली 09147 सूरत-भागलपुर एक्सप्रेस ।

    रद्द की गई ट्रेनें:

    1. दिनांक 17.11.2021 को सुबेदारगंज से प्रस्थान करने वाली 04194 सुबेदारगंज-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. स्पेशल ।

    2. दिनांक 17.11.2021 को पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. से प्रस्थान करने वाली 04193 पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं.-सुबेदारगंज स्पेशल ।

    DDU Division railway train accident
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleट्रेनों का नंबर व सिस्टम अपडेट करने का काम शुरू, रात 11.30 से सुबह 5.30 तक बंद रहेगा सर्वर
    Next Article विकास के संकल्प के साथ हुआ बारीपदा में हेरिटेज म्यूजियम का लोकार्पण
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल यात्री

    झारखंड हाईकोर्ट का फैसला: ट्रेन से गिरने वाले यात्री के पास टिकट न मिलने पर भी परिजनों को मिलेगा मुआवजा, ट्रिब्यूनल का आदेश खारिज

    October 30, 2026
    देश-दुनिया

    स्पेन के टोलेडो प्रांत में दो हाई-स्पीड ट्रेनें टकराई, 46 से अधिक लोगों की मौत,

    October 28, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026
    Latest Posts

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026

    डेढ़ साल बाद भी ज्यादातर लोकोमोटिव्स में नहीं लग सका FSD और टूल बॉक्स, लोको पायलटों का संघर्ष जारी

    October 31, 2026

    ₹69,000 न्यूनतम वेतन, 8वें वेतन आयोग से बड़ी उम्मीद या सिर्फ कागजी छलावा! रेलकर्मी उठा रहे सवाल

    October 31, 2026

    रेलवे में नौकरी का अवसर: स्टेशन मास्टर के 1265 पदों पर भर्ती का शानदार मौका, ग्रेजुएट्स के लिए खुला आवेदन का रास्ता

    October 30, 2026

    रूपम पाण्डेय बने ‘ऑल इंडिया रेलवे वर्कर्स फेडरेशन’ के राष्ट्रीय महासचिव, भारतीय जनता मजदूर सेल ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

    October 30, 2026

    गपशप : चक्रधरपुर रेलमंडल का कामर्शियल विभाग… कुर्सी से फेविकोल का रिश्ता और ‘रवि’ बाबू!

    October 30, 2026

    चार्जिंग बंद करना समाधान नहीं: विशेषज्ञों की दो टूक- सिस्टम सुधारे रेलवे, यात्रियों को न हो परेशानी

    October 30, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का फैसला: ट्रेन से गिरने वाले यात्री के पास टिकट न मिलने पर भी परिजनों को मिलेगा मुआवजा, ट्रिब्यूनल का आदेश खारिज

    October 30, 2026

    स्पेन के टोलेडो प्रांत में दो हाई-स्पीड ट्रेनें टकराई, 46 से अधिक लोगों की मौत,

    October 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group