Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, September 19
  • About Us
  • Write for Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Privacy
  • Editorial Policy
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Home » डीजी के कोलकाता पहुंचने से पहले ही अवैध वेंडरों से मुक्त कराया गया हावड़ा स्टेशन
देश-दुनिया

डीजी के कोलकाता पहुंचने से पहले ही अवैध वेंडरों से मुक्त कराया गया हावड़ा स्टेशन

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskOctober 27, 2021
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • पांच दिवसीय दौरे पर नई दिल्ली से कोलकाता पहुंचे डीजी संजय चंदर, सुरक्षा सम्मेलन में हुए शामिल
  • गुरुवार को खड़गपुर का करेंगे निरीक्षण, शनिवार को बंगाल पुलिस के अफसरों को करेंगे संबोधित

कोलकाता : रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक का पदभार संभालने के बाद पहली बार कोलकाता पहुंचे आइपीएस संजय चंदर ने बामनगाछी आरपीएफ पोस्ट की नई इमारत का उद्घाटन किया और पोस्ट का भी निरीक्षण किया. डीजी आरपीएफ द्वारा किए जा रहे कार्यों से संतुष्ट नजर आए. बता दें कि आइपीएस संजय चंदर ने सितंबर में ही आरपीएफ के महानिदेशक का पदभार संभाला है. डीजी के दौरे को लेकर आरपीएफ ने स्टेशनों एवं रेल परिसर में अनाधिकृत दुकानों को हटा दिया था. इस बात का पूरा ध्यान रखा गया कि डीजी की नजर में किसी तरह की खामी न आये. अनाधिकृत वेंडरों को भी इसके लिए पहले ही हिदायत दे दी गई थी. हावड़ा स्टेशन के बाहरी हिस्से को भी वेंडर मुक्त कर दिया गया है.

बुधवार सुबह डीजी (आरपीएफ) राजधानी एक्सप्रेस से पांच दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचे हैं. शाम को उन्होंने हावड़ा डिवीजन अंतर्गत बामनगाछी आरपीएफ पोस्ट के नये भवन का उद्घाटन किया. डीजी ने पोस्ट का निरीक्षण भी किया और अफसरों के साथ बातचीत की. उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। कार्यक्रम में पूर्व रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त (आरपीएफ) अंबिका नाथ मिश्रा, सीनियर डीएससी हावड़ा अजय प्रकाश दुबे, मंडल रेल प्रबंधक मनीष जैन, बामनगाछी पोस्ट कमांडर संजीव कुमार, एएसआई मिहीर कुमार राय समेत आला अधिकारी उपस्थित थे.

यहां डीजी आरपीएफ ने पूर्व रेलवे, दक्षिण पूर्व रेलवे, मेट्रो रेलवे और सीएलडब्ल्यू आरपीएफ के सुरक्षा सम्मेलन में भी शिरकत की. पांच दिवसीय दौरे के दौरान गुरुवार को डीजी (आरपीएफ) गार्डन रीच स्थित दक्षिण पूर्व रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त कार्यालय का भी मुआयना करेंगे. वहीं पर आरपीएफ कांफ्रेंस हॉल का भी उद्घाटन करेंगे. इसके बाद वह सड़क मार्ग से खड़गपुर में जोनल ट्रेनिंग सेंटर पहुंचेंगे, जहां पर वह नए लग्गेज स्केनर क्लास रूम का उद्घाटन करेंगे.

दोपहर में आरपीएफ के डीजी कांचरापाड़ा ट्रेनिंग सेंटर में पुरुष एवं महिला इंटर रेलवे आरपीएफ फुटबाल टूर्नामेंट के समापन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे. रेलवे की सुरक्षा में पुलिस और आरपीएफ के बीच बेहतर तालमेल कैसे बरकरार रखा जाए इस बाबत डीजी बंगाल पुलिस के आला अफसरों को भी संबोधित करेंगे. इसके अलावा पूर्व रेलवे, दक्षिण पूर्व रेलवे, मेट्रो रेलवे और सीएलडब्ल्यू के आरपीएफ अफसरों के साथ भी रेलवे एवं यात्री सुरक्षा को लेकर बैठक करेंगे.

31 अक्टूबर की शाम आरपीएफ के महानिदेशक नई दिल्ली के लिए लौट जायेंगे. डीजी के आगमन को लेकर आरपीएफ की व्यवस्था कड़ी रही.

Spread the love
RPF
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

न्यूज हंट

TATANAGAR में ₹383 करोड़ से बनेगा वंदे भारत डिपो, विकास की चमक के पीछे ‘जनशताब्दी’ और ‘इस्पात’ की बलि, रेलवे का दोहरा रवैया उजागर!

September 18, 2026
आरपीएफ-जीआरपी

आगरा कैंट स्टेशन विवाद : जांच में चार RPF कर्मी पाए गए दोषी, कार्रवाई की अनुशंसा के बीच वीडियो वायरल

September 5, 2026
न्यूज हंट

ECR : दानापुर मंडल में 47 करोड़ का विवादित सोलर टेंडर, Sr DEE(G)DNR की कार्यशैली पर गंभीर सवाल!

August 30, 2026
Latest Posts

ADITYAPUR: भक्ति और उल्लास के साथ विश्वकर्मा पूजा महोत्सव, भगवान विश्वकर्मा के चरणों में सुरक्षित रेल परिचालन की प्रार्थना

September 18, 2026

TATANAGAR में ₹383 करोड़ से बनेगा वंदे भारत डिपो, विकास की चमक के पीछे ‘जनशताब्दी’ और ‘इस्पात’ की बलि, रेलवे का दोहरा रवैया उजागर!

September 18, 2026

South Eastern Railway: झारसुगुड़ा स्टेशन में प्लेटफॉर्म की संख्या 5 से बढ़कर होगी 10, जीएम अनिल कुमार जैन ने लिया कार्यों का जायजा

September 18, 2026

चक्रधरपुर के सतर्क लोको पायलटों ने बचाई सैकड़ों यात्रियों की जान, डीआरएम ने किया सम्मानित

September 16, 2026

RDSO के डिप्टी डायरेक्टर और सेक्शन इंजीनियर 4 लाख घूस लेते गिरफ्तार, सीबीआई ने हावड़ा के होटल से रंगे हाथों दबोचा

September 16, 2026

ECR जीएम की सार्थक पहल: रेलकर्मियों और आश्रितों से हर मंगलवार को करेंगे मुलाकात, समस्याओं का होगा समाधान

September 16, 2026

Adra Division: सीबीआई के हत्थे चढ़ा घूसखोर Chief Health Inspector, मेडिकल लीव मंजूर करने के एवज में ली थी रिश्वत

September 15, 2026

रेलवे अर्बन बैंक में रोजगार का बड़ा अवसर, शेयरधारकों और स्टाफ के आश्रितों के लिए ग्रुप ‘C’ के 35 पदों पर निकली भर्ती

September 15, 2026

ECR : दानापुर मंडल का नया कारनामा, LP(P) का प्रमोशन रद्द, कैडर रिव्यू के नाम पर हुआ बड़ा खेल!

September 14, 2026

‘ट्रेन लेट हो तो क्या, माल तो टाइम पर पहुंचा!’, जाने …क्या है भारतीय रेलवे का ‘5.4% वृद्धि लोडिंग वाला कमाल’

September 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group