Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

बेलदा में पुरषोत्तम एक्सप्रेस का हो ठहराओ, चालू हो लोकल ट्रेने

तारकेश कुमार ओझा , खड़गपुर

अविलंब लोकल ट्रेन शुरु करने की मांग पर गुरुवार को खड़गपुर तहसील के बेलदा में धरना-प्रदर्शन हुआ. बेलदा रेल यात्री व नागरिक कल्याण समिति की ओर से आयोजित इस प्रदर्शन के तहत केशियाड़ी मोड़ पर ओवर ब्रिज का निर्माण, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल शुरु करने तथा पुरी- नई दिल्ली एक्सप्रेस का बेलदा में ठहराव समेत ऑडिटोरियम का निर्माण व कस्बे के सर्वांगीण विकास की मांग पर जुलूस , पथसभा और शासकीय अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम पालित किया गया.

मांगों को लेकर केशियाड़ी मोड़ से शुरू हुआ जुलूस कस्बे की परिक्रमा के बाद वापस केशियाड़ी मोड़ पहुंच कर समाप्त हुआ. जुलूस के अंत में पथसभा का आयोजन किया गया. इस दौरान वक्ताओं ने तत्काल लोकल ट्रेनों का परिचालन शुरू करने की मांग की. इसके बाद बेलदा स्टेशन मैनेजर को ज्ञापन सौंपा गया. इस दौरान इसी मुद्दे पर आगामी 25 अक्टूबर को खड़गपुर के डीआरएम को स्मार पत्र सौंपने की घोषणा की गई.

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि लोकल ट्रेन के अभाव में लोगों को भीषण परेशानी झेलनी पड़ रही है. कोरोना काल में लोग ठसाठस भरी बसों में सफर करने को मजबूर हैं, अतएव तत्काल ट्रेन शुरू करने की जरूरत है. समूचे कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में प्रदीप दास , रामलाल राठी , तुषार जाना , सुशांत पाणिग्रही , अनिमेष पहाड़ी तथा मानस प्रधान प्रमुख रहे.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...