Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Friday, October 16
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » SER : स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा शुरू, जीएम-डीआरएम ने दिलायी स्वच्छता की शपथ
देश-दुनिया

SER : स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा शुरू, जीएम-डीआरएम ने दिलायी स्वच्छता की शपथ

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 16, 2021
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • कोलकाता मुख्यालय के साथ चारों मंडल व स्टेशनों पर चलाया गया अभियान

कोलकाता/चक्रधरपुर. दक्षिण पूर्व रेलवे में 16 सितंबर को स्वच्छता-पखवाड़ा की शुरुआत महाप्रबंधक अर्चना जोशी ने मुख्यालय गार्डनरीच में की. इस दौरान महाप्रबंधक अर्चना जोशी ने मुख्यालय के सभी प्रमुख विभागाध्यक्षों, वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यस्थल पर स्वच्छता बनाये रखने की शपथ दिलायी. महाप्रबंधक के निर्देश पर दक्षिण पूर्व रेलवे के चार मंडलों में स्वच्छता पखवाड़ा पर कार्यक्रम आयोजित किये गये. रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से चक्रधरपुर, खड़गपुर, आद्रा, और रांची में भी स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया. लोको शेड, मेमू शेड, बुकिंग और पार्सल कार्यालय, रेलवे कॉलोनियों, रेलवे प्लेटफॉर्म आदि को स्वच्छता पखवाड़ा के मिशन के तहत लाया गया है.

16 से 2 अक्तूबर तक चलने वाले पखवाड़े में दक्षिण पूर्व रेलवे के सभी स्टेशनों और गाड़ियों में प्रत्येक दिन स्वच्छता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे.

वहीं चक्रधरपुर रेल मंडल में स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत के तहत स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा की शुरुआत करते हुए डीआरएम विजय कुमार साहू ने रेल अधिकारियों संग रेलकर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलायी. डीआरएम ने कहा कि मैं शपथ लेता हूं कि मैं स्वयं स्वच्छता के प्रति सजग रहूंगा और उसके लिए समय दूंगा. हर वर्ष सौ घंटे यानी हर सप्ताह दो घंटे श्रम दान करके स्वच्छता के इस संकल्प को चरितार्थ करूंगा. मैं न गंदगी करूंगा, न किसी और को करने दूंगा. सबसे पहले मैं स्वयं से, मेरे परिवार से, मेरे मोहल्ले से, मेरे गांव से और मेरे कार्यस्थल से शुरुआत करूंगा. इस मौके पर डीआरएम ने रेलकर्मियों को जीवन में स्वच्छता अपनाने की सलाह दी. मौके पर सीनियर डीसीएम मनीष कुमार पाठक, एडीआरएम बीके सिन्हा, डाक्टर एस सारेन, सीनियर डीएसओ अशोक कुमार अग्रवाला समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे.

आदित्यपुर व टाटा में चलाया गया स्व्च्छता अभियान, रेलकर्मियों ने ली शपथ

स्वच्छता पखवाड़ा में विभिन्न स्टेशनों पर भी अभियान चलाया गया. इस दौरान रेलकर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलायी गयी. चक्रधरपुर रेलमंडल के आदित्यपुर स्टेशन पर मुख्य यार्ड मास्टर प्रदीप कुमार ने अभियान की शुरुआत की और रेलकर्मियों को शपथ दिलायी. इस मौके पर मेंस यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश कुमार व सचिव डी अरुण ने अभियान में शामिल होकर रेलकर्मियों को प्रोत्साहित किया. इस मौके पर आर सिंह, वरुण कुमार, सांता राव, एके महाकुड़, राजकुमार, राजेश कुमार, मों शमीम आदि उपस्थित थे.

Cleanliness service fortnight started
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleदपू रेलवे : राजभाषा अधिनियम के संवैधानिक और सांविधिक प्रावधान पर करें अमल : जीएम 
Next Article WCRMS की बारां शाखा ने निजीकरण के विरोध में निकाली रैली, किया प्रदर्शन
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेलहंट स्पेशल

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026
रेलहंट स्पेशल

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026
रेलहंट स्पेशल

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026
Latest Posts

BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

October 16, 2026

चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

October 16, 2026

चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

October 16, 2026

RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

October 15, 2026

RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

October 14, 2026

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group