Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

रेलवे के 10 जाेन को मिले महाप्रबंधक, एसीसी ने 08 अफसरों के नियुक्ति को दी मंजूरी

NEW DELHI : भारतीय रेलवे (Indian Railways) में लंबे समय से रिक्त पड़े 10 जाेनों में महाप्रबंधकों (General Managers) की नियुक्ति कर दी गयी है. वहीं रेलवे में लेवल-16 के आठ अफसरों के प्रस्ताव को नियुक्ति को मंत्रिमंडलीय समिति (cabinet committee) ने अपनी मंजूरी दे दी, इसके बाद सोमवार 7 नवंबर को जनरल मैनेजर के रिक्त 10 पदों के लिए मंत्रालय की ओर से नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया है. दोनों आदेशों की अधिसूचना सात नवंबर को जारी की गयी.

1985 बैच के अफसर रूप एन. सुनकर को ईस्ट कोस्ट रेलवे, भुवनेश्वर का जीएम बनाया गया है, वहीं साउथ सेंट्रल रेलवे के सिकंदराबाद का जीएम अरुण कुमार जैन को नियुक्त किया गया है. नार्थ सेंट्रल रेलवे, प्रयागराज का जीएम सतीश कुमार और रायबरेली की माडर्न कोच फैक्ट्री का जीएम बृजमोहन अग्रवाल को बनाया गया है. येलहंका रेल व्हील पैक्ट्री का जीएम का पद एके अग्रवाल को सौंपा गया है. चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री के जीएम का पदभार नवीन गुलाटी को सौंपा गया है. वहीं नार्थ ईस्ट रेलवे गोरखपुर के जीएम पद पर सीवी रमन को दिया गया . सदर्न रेलवे का जीएम पद आरएन सिंह को मिला है. अशोक कुमार मिश्रा को वेस्टर्न रेलवे, मुंबई का जीएम बनाया गया है. सेंट्रल आर्गनाइजेशन फार रेलवे इलेक्ट्रीफिकेशन (कोर) प्रयागराज के जीएम प्रमोद कुमार बनाए गए हैं.

जीएम के लंबे समय से रिक्त पदों पर नियुक्ति नहीं होने को लेकर रेलमंत्री और चेयरमैन् की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठाये जा रहे थे तो जीएम का पद रिक्त होने से लगभग सभी जोन में नीतिगत निर्णय लेने में परेशानी आ रही थी. बताते चले कि सितंबर के दूसरे सप्ताह में डीआरएम के रिक्त 20 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया को अंजाम दिया जा चुका था. सोमवार को जीएम के 10 पदों पर तैनाती के साथ ही उच्च पदों पर नियुक्तियां पूर्ण हो गयी है.

#RailwayGeneralManager #RAILGM #ACC

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

NEW DELHI. भारतीय रेलवे में अपनी सेवाएं पूरी कर 30 जून को सेवानिवृत्त (Retire) होने वाले कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...