Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

एनएफ रेलवे ने अक्टूबर 2024 में माल लोडिंग में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की : सीपीआरओ

कटिहार. एनएफ रेलवे ने अक्टूबर 2024 में माल लोडिंग में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की. इस अवधि के दौरान रेलवे ने विभिन्न वस्तुओं में 0.782 मिलियन टन माल लोडिंग दर्ज किया है.

इस संबंध में एनएफ रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) कपिंजल किशोर शर्मा ने सोमवार को बताया कि अक्टूबर 2024 के दौरान कुछ वस्तुओं की लोडिंग में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. इस महीने के दौरान पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में सीमेंट लोडिंग में 118.8 प्रतिशत और डोलोमाइट लोडिंग में 30.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि की तुलना में अन्य वस्तुओं जैसे बलास्ट लोडिंग में 21.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई. विविध वस्तुओं के लोडिंग में भी वृद्धि दर्ज की गई है, जो इस अवधि के दौरान पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि की तुलना में 19 प्रतिशत अधिक है.

अक्टूबर 2024 तक एनएफ रेलवे का संचयी माल लोडिंग 6.150 मिलियन टन तक पहुंच चुका है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 6.6 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है.

प्रेस विज्ञप्ति

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...