Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Tuesday, October 13
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » उत्तर मध्य रेलवे : झांसी मंडल ने जीते सर्वाधिक 12 शील्ड
देश-दुनिया

उत्तर मध्य रेलवे : झांसी मंडल ने जीते सर्वाधिक 12 शील्ड

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskApril 17, 2018
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  •  63वें रेल सप्ताह समारोह का आयोजन

इलाहबाद. उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में 63वें वार्षिक रेल सप्ताह समारोह के मुख्य कार्यक्रम के तहत 11 अप्रैल को महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे एम. सी. चौहान द्वारा उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले रेल कर्मचारियों, अधिकारियों, मंडलों, विभागों, कारखानों और स्‍टेशनों को पुरस्‍कार प्रदान किए गए. इस अवसर पर महाप्रबंधक श्री चौहान ने उपस्थित सभी वरिष्ठ अधिकारीगण, महिला संगठन की अध्यक्ष एवं सदस्याएं, एवं रेल सप्ताह के उपलक्ष्य में पुरस्कृत किए गए उत्तर मध्य रेलवे के समस्त अधिकारियों तथा कर्मचारियों को संबोधित करते हुए 63वें रेल सप्ताह समारोह के अवसर पर सभी का हार्दिक अभिनंदन किया.

महाप्रबंधक ने अपने कर्मठ तथा प्रतिबद्ध रेलकर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय रेल के विकास में रेलकर्मियों द्वारा प्रदत्त उत्कृष्ट कार्यों को हम सम्मानित करते हैं. साथ ही यह भी अपेक्षा करते हैं कि भविष्य में इनके कार्यों एवं प्रयासों में और सुधार होगा तथा उनसे उनके अन्य सहकर्मियों को प्रेरणा मिलेगी. उन्होंने कहा कि सम्मानित होने वाले सभी रेलकर्मियों को बधाई देते हुए पुरस्कार से वंचित रेलकर्मियों से भी यह कहना चाहता हूं कि रेल के विकास में उनका योगदान कहीं से कम नहीं है.

इस अवसर पर झांसी मंडल को सर्वोत्तम मंडल शील्‍ड, वाणिज्‍य विभाग दक्षता शील्‍ड, जनसंपर्क समग्र दक्षता शील्‍ड, कार्य दक्षता शील्‍ड, परिचालन विभाग दक्षता शील्‍ड, ट्रैक्शन डिस्‍ट्रीब्‍यूशन शील्‍ड, निर्माण दक्षता शील्‍ड, ब्रिज शील्‍ड, लेखा विभाग दक्षता शील्‍ड, सर्वोत्‍तम कारखाना शील्‍ड एवं चिकित्‍सा शील्‍ड प्राप्‍त हुई. इसके अलावा झांसी मंडल को खेलकूद शील्ड भी प्राप्त हुई है. झांसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अशोक कुमार मिश्र की उपस्थिति में वरिष्‍ठ मंडल वाणिज्‍य प्रबंधक विपिन कुमार सिंह, उल्‍लास कुमार, मंडल कार्मिक अधिकारी, एस. के. गौतम, मंडल परिचालन प्रबंधक, डी. के. गुप्‍ता, सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी, वरिष्‍ठ जनसंपर्क निरीक्षक प्रदीप सुड़ेले सहित अन्‍य सात कर्मचारियों को महाप्रबंधक द्वारा पुरस्‍कृत किया गया.

Spread the love
railway week
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleराउरकेला : एलीफेंट जोन में ट्रेन के धक्के से चार हाथियों की गयी जान
Next Article पूर्वोत्तर रेलवे : 103 रेलकर्मियों और अधिकारियों को मिला जीएम अवार्ड
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

बोर्ड/जोन

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026
बोर्ड/जोन

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026
बोर्ड/जोन

दक्षिण पूर्व रेलवे: बारबिल-बोलानीखदान दोहरीकरण परियोजना के लिए मिले 122 करोड़, लौह अयस्क परिवहन में आयेगी तेजी

September 29, 2026
Latest Posts

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group