Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Friday, November 6
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » भारतीय रेल बचेगी तभी मांगें पूरी होंगी, रेल को बचाने के लिए जान की बाजी लगा देंगे : शिवगोपाल मिश्रा
    देश-दुनिया

    भारतीय रेल बचेगी तभी मांगें पूरी होंगी, रेल को बचाने के लिए जान की बाजी लगा देंगे : शिवगोपाल मिश्रा

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 26, 2020
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • नॉर्दन रेलवे देहरादून में शाखा का त्रैवार्षिक अधिवेशन आयोजित, नयी कमेटी गठित

    देहरादून. नार्दन रेलवे मेन्स यूनियन की देहरादून शाखा के त्रैवार्षिक अधिवेशन को संबोधित करते हुए महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने कहाकि रेल कर्मचारियों की मांगे तभी पूरी होगीं, जब भारतीय रेल बचेगी, अगर रेल ही नहीं रहेगी, तो हम अपनी मांगो पर क्या लड़ाई लड़ेगें ? इसलिए आज रेल को बचाने के लिए एकजुट होकर एक मुकम्मल संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा. महामंत्री ने कहाकि जब भी बड़े आंदोलन का ऐलान किया है, देहरादून के साथियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है, उन्होंने कहा कि की रेल को बचाने के लिए हम जान की बाज़ी लगा देंगे.

    एनआरएमयू के इस अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का भी ऐलान किया गया. महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने कहाकि आज भारतीय रेलवे के अस्तित्व पर ही संकट है, जो हालात है, उसमें रेल को बचाने की जिम्मेदारी रेल कर्मचारियों खासकर युवा कर्मचारियों के हाथ में है. हम अपनी मांगो को लेकर आज भी लड़ रहे हैं और आगे भी लड़ते रहेंगे, लेकिन आज जरूरत है संगठित होकर रेल को बचाने के लिए एक बड़े संघर्ष की. महामंत्री ने कहाकि ऐसा नही है कि रेल को बेचने की साजिश पहली बार हो रही है, दूसरी सरकारों की भी रेल पर बुरी नजर थी, लेकिन हमने संगठित हो कर उस वक्त भी रेल को बचाया, फिर बचाएंगे. आप जानते ही हैं कि जब भारतीय रेल के कर्मचारी कोरोना महामारी से लड़ रहे थे, उस वक्त सरकार ने डीए और डीआर को फ्रीज कर दिया, तमाम ट्रेनों का संचालन प्राईवेट पार्टनर को देने की तैयारी कर ली, उत्पादन इकाइयों को निगम बनाने की साजिश शुरु कर दी.

    रेल के अस्पतालों को खत्म करने की तैयारी है. ऐसे में जरूरी है कि रेल को बचाने के लिए अब सड़क पर उतरें, बिना लड़े कुछ भी हासिल नहीं होने वाला है. महामंत्री ने जोर देकर कहाकि इस बार सरकार जल्दबाजी में है, वो तेजी से निजीकरण की ओर बढ़ रही है, इस लिए हमे एक जनांदोलन खड़ा करना होगा जिससे सरकार के पास सख्त संदेश पहुंचाया जा सके. महामंत्री ने कहाकि अगर रेल का निजीकरण हुआ तो इससे सिर्फ रेलकर्मी ही संकट में नही आएंगे, बल्कि रोजाना ढाई करोड़ उन रेलयात्रियों को भी मुश्किल होगी, जिनके ट्रांसपोर्ट का सबसे सस्ता साधन आज भारतीय रेल ही है. महामंत्री ने कहाकि आज रेलवे में बड़ी संख्या में नए युवा रेलकर्मचारी आ चुके है, उन्हें यूनियन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, इसी बात को ध्यान में रखते हुए ट्रेड यूनियन एजूकेशन प्रोग्राम का समय समय पर आयोजन किया गया है, जो लोग ट्रेनर है, उनकी जिम्मेदारी है को वो इन युवा कर्मचारियों को एजूकेट करें.

    उन्होंने कहा कि हमारे सामने जो चुनौती है, उसका मुकाबला एकजुटता के साथ ही किया जा सकता है. महामंत्री ने कहाकि अब चुनाव खत्म होने के साथ आपसी प्रतिद्वंद्विता भी खत्म कर संगठन को गति देने में अपनी ताकत लगानी चाहिए. महामंत्री ने कहाकि डेलीगेट हमारी ताकत है, इसलिए साल में 4 डेलीगेट सम्मेलन जरूर आयोजित होने चाहिए. इसी तरह महिलाओं को भी हमे एकजुट कर संघर्ष के लिए तैयार करना होगा. ब्रांच कमेटी के साथ ही आज 20 सदस्यीय युवा प्रतिनिधियो को भी नामित किया गया .

    एनआरएमयू की नयी कार्यकारिणी गठित, रमेश होंगे अध्यक्ष

    अध्यक्ष रमेश कुमार, उपाध्यक्ष राकेश कुमार, ओ पी मीणा, विश्वजीत शर्मा और विक्रांत, शाखा सचिव उग्रसेन सिंह, सहायक शाखा सचिव ओमवीर सिंह, धनीराम, तेजिंदर सिंह, नरेश गुरंग के अलावा कोषाध्यक्ष नरेश कुमार का नाम शामिल है. सेंट्रल कॉउंसिल मेम्बर के रूप में चार, एजीएम मेंबर में नौ और ब्रांच कॉउन्सिल मेंबर के रूप में पाचं नामों का भी ऐलान किया गया. मोके पर मंडल मंत्री राजेश चौबे, चुनाव अधिकारी सहायक मंडल मंत्री मनोज शर्मा, शाखा प्रभारी पी एस नेगी, हरिद्वार के शाखा सचिव अजय तोमर, मंडल अध्यक्ष रोहित बाली आदि मौजूद थे.

    Will save lives to save rail: Shivgopal Mishra
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleअक्टूबर से शुरू हो सकती है रेगुलर ट्रेनें, बोर्ड ने जोन व मंडलों से मांगी ट्रेनों की सूची
    Next Article टाटानगर से स्टील, छपरा, दानापुर, यशवंतपुर और राउरकेला से राज्यरानी एक्सप्रेस चलाने की तैयारी
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेलहंट स्पेशल

    आगरा AOM आत्महत्या मामले में निशाने पर आये SR DOM, रेलवे बोर्ड लेगा एक्शन!, जाने क्या है प्रताड़ना से ‘VRS’ तक की कहानी

    November 4, 2026
    रेल यूनियन

    JHANSI DIVITION में मान्यता प्राप्त यूनियनों की तानाशाही या अवैध वसूली! चंदा कटौती पर रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा

    November 3, 2026
    रेल यूनियन

    भारतीय रेलवे मजदूर संघ (BRMS) ने लॉन्च की मासिक ई-पत्रिका, संगठन संवाद और कर्मचारी हितों को मिलेगी नई मजबूती

    November 2, 2026
    Latest Posts

    Railway DA Update: रेलकर्मियों को मिला दिवाली गिफ्ट! 1 जुलाई से प्रभावी 63% DA का एरियर, 8 नवंबर से पहले खाते में आएगी राशि

    November 6, 2026

    आगरा AOM आत्महत्या मामले में निशाने पर आये SR DOM, रेलवे बोर्ड लेगा एक्शन!, जाने क्या है प्रताड़ना से ‘VRS’ तक की कहानी

    November 4, 2026

    RPF के नये DG ने संभाली कमान, दानापुर इंस्पेक्टर प्रदीप बरनवाल पर गिरी गाज, IPF संजीव कुमार को प्रभार

    November 3, 2026

    JHANSI DIVITION में मान्यता प्राप्त यूनियनों की तानाशाही या अवैध वसूली! चंदा कटौती पर रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा

    November 3, 2026

    भारतीय रेलवे मजदूर संघ (BRMS) ने लॉन्च की मासिक ई-पत्रिका, संगठन संवाद और कर्मचारी हितों को मिलेगी नई मजबूती

    November 2, 2026

    आगरा DRM ऑफिस में संदिग्ध हालत में मिला AOM का शव, परिवार ने लगाया मानसिक प्रताड़ना के आरोप

    November 2, 2026

    CKP DIVISION: रेलवे लीज जमीन अतिक्रमण के विवादों में घिरे IOW/LAND उपेंद्र कुमार सिंह हटाए गए, MDDTI भेजे गए, अशोक कुमार होंगे नये SSE

    November 1, 2026

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026

    डेढ़ साल बाद भी ज्यादातर लोकोमोटिव्स में नहीं लग सका FSD और टूल बॉक्स, लोको पायलटों का संघर्ष जारी

    October 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group