पटना . ग्रामीणों की जागरूकता के कारण एक बड़ी रेल दुर्घटना टल गयी. हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस अपलाइन में गया से पंडित दीनदयाल स्टेशन की ओर जा रही थी. इसी दौरान ग्रामीणों ने टूटी पटरी देखी और लाल गमछा दिखाकर ड्राइवर को संकेत दिया. चालक ने स्थिति समझकर ट्रेन रोक दी और सूचना कंट्रोल को दी. इसके बाद रेलकर्मियों में टूटी पटरी को दुरुस्त किया और ट्रेन को आगे बढ़ाया गया. इस बीच ट्रेन को दूसरी लाइन से गुजारा गया.
- रेल मंत्री का एलान… अब वैगन डिजाइन कर सकेंगी कंपनियां, ठेकेदारों पर कसेगा शिकंजा!, जानें क्या है आठ बड़े फैसले - July 14, 2026
- आगरा कैंट कांड : दोषियों को सजा दो, या मेरी जान ले लो, पत्नी की चेतावनी – बहन पटरी पर उतरी - July 14, 2026
- आगरा कैंट बवाल : Dy SS की पिटाई के सच पर बैठी हाई-लेवल कमेटी, RPF का दावा – ‘चेन पुलिंग’ पर हुआ था विवाद! - July 14, 2026


















































































