Pandit Deendayal Upadhyay Station. पं दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन पर वेंडरों की मनमानी सिर चढ़कर बोल रही है. मंगलवार 9 अप्रैल 2024 की रात काॅफी का बिल मांगने को लेकर उत्पन्न विवाद में स्टॉल के वेंडर ने यात्री को दौड़कर पीटा. यह तो संयोग था कि अन्य यात्रियों के विरोध करने के बाद पिट रहे यात्री को वेंडर ने छोड़ा. घटना की शिकायत एक्स पर डीआरएम लखनऊ, डीआरएम पीडीडीयू, रेल मंत्री, आरपीएफ से की गयी है.
पीडीडीयूनगर जंक्शन के स्टाॅल पर कॉफी का बिल अधिक लिये जाने को लेकर पहले विवाद हुआ फिर यात्री पटना निवासी उत्तम कुमार ने वेंडर से बिल की मांग की. इस पर विवाद बढ़ा. जब उत्तर कुमार ने वेंडर का वीडियो बनाना शुरू किया तो वह उग्र हो गया और यात्री को दौड़ाकर ट्रेन में ही उसकी पिटाई कर दी.
- योगा एक्सप्रेस में खूनी झड़प: दरवाजे पर खड़े होने के विवाद में दिल्ली मेट्रो के सुरक्षा गार्ड की पीट-पीटकर हत्या, 8 गिरफ्तार - June 20, 2026
- रेलवे का सर्जिकल स्ट्राइक : आज से लागू हुआ नया नियम, 10 हजार तक होगा जुर्माना, अवैध वेंडिंग में जायेंगे जेल ! - June 20, 2026
- TATANAGAR : 4 टन की पार्सल बोगी में 6 टन लोडिंग की पुष्टि, पार्सल घोटाले पर क्यों मौन हैं CKP DRM! - June 18, 2026
















































































