अमितेश कुमार ओझा , खड़गपुर
देश – प्रदेश के साथ ही रेलनगरी खड़गपुर में भी स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया . सरकारी – प्रशासनिक और सामाजिक स्तर पर तो समारोह आयोजित हुए ही राजनैतिक संगठनों ने भी इसमें बढ़ – चढ़ कर हिस्सेदारी की . स्वतंत्रता दिवस के ७५ वी वर्ष गांठ पर खड़गपुर के सभी इलाकों समेत सभी पार्टियों के कार्यालयों में भी हर्षोल्लास के साथ झंडा फहराया गया. गोल बाजार खड़गपुर टाउन कांग्रेस के पार्टी ऑफिस में सभी नेताओ सहित अन्य लोगो ने मिलकर झंडा फहराया.
जिसमे खड़गपुर टाउन कांग्रेस के अध्यक्ष अमल दास सहित अधिवक्ता अरूप वर्मा,दामोदर राव,मधु कामी,अमरनाथ चटर्जी , बी कलावती,माला घोष, उज्जल मुखर्जी , अरितर्ा दे , अमित शर्मा , बप्पी सरकार , तपन बोस , शोएब , कोनिस , त्रिपाठी बनर्जी , और भाग्य श्री समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे. अमल दास ने बताया कि स्वतंत्रता की ७५ वीं वर्ष गांठ पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है .
स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित करने में भाजपाई पूरे दिन सक्रिय रहे . सुबह साउथ साइड स्थित एमपी बंगला में ध्वजारोहण हुआ . जहां सांसद प्रतिनिधि अभिषेक अग्रवाल , वरिष्ठ नेता तरुण दे व अधिवक्ता अनुपम चौधरी समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे . वार्ड 16 में हुए झंडोत्तोलन में अभिषेक अग्रवाल , नितिन जैन , टिंकू सिंह , दिनेश दलोई , अभिजीत राय , कल्याण भट , आशीष शर्मा तथा कामता प्रसाद आदि शामिल रहे .
- आगरा कैंट में स्टेशन मास्टर पर हमला गंभीर कृत्य, RPF के आरोपी जवान बर्खास्त किये जाये : UMRKS - July 12, 2026
- ECR : CBI ने किऊल में 50 हजार घूस लेते माल पर्यवेक्षक को पकड़ा, GM छत्रसाल सिंह के कार्यकाल में 8वीं ‘रेड’ - July 12, 2026
- Agra Cantt स्टेशन पर खाकी को शर्मसार करने वाले RPF के दो ASI समेत चार लोग सस्पेंड, ट्रांसफर व FIR, जांच कमेटी गठित - July 12, 2026




















































































