Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यात्री

दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी के इंजन पर चढ़ा युवक हाईटेंशन से झुलसा, टीटीई ने उतारा 

पटना. दानापुर दानापुर स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के ऊपर चढ़कर उसका बिजली का तार को एक सिरफिरे ने छू लिया. दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन के ऊपर चढ़कर विक्षिप्त युवक के बिजली के तार को छूते ही एक जोरदार धमाका हुआ. युवक इंजन के ऊपर ही गिर पड़ा. इसका वीडियो भी वायरल हुआ है. घटना रविवार शाम की है.

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ट्रेन की छत के ऊपर विक्षिप्त को रेलवे के कर्मचारी ने मदद कर नीचे उतारा. उसके कपड़े जलने लगे. मौके पर मौजूद एक टीटीई शशि कुमार ने उसे गमछे के सहारे खींचकर नीचे उतारा. घायल युवक को दानापुर रेलवे अनुमंडल अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया गया. युवक की स्थिति को देखते हुए रेलवे अस्पताल ने विक्षिप्त युवक का बेहतर इलाज के लिए उसे पीएमसीएच भेज दिया. घायल युवक चैनपुर बेगूसराय का रहने वाला रविदास का लगभग 30 वर्षीय पुत्र संतोष दास है. फिलहाल घायल युवक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.

रेलवे कर्मचारी शशि कुमार ने बताया कि इंजन पर एक युवक जलकर तड़प रहा था. लोग वीडियो बना रहे थे. उसकी मदद के लिए कोई तैयार नहीं था. इसके बाद मैं बिना कुछ सोचे रेलवे इंजन पर चढ़ गया. इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बचाया. इसके बाद उसे नीचे खींचकर उतारा. RPF की मदद से उसे रेलवे हॉस्पिटल में भर्ती करवा. यहां पर उसकी हालत गंभीर होने पर उसे PMCH भेज दिया गया है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

NEW DELHI. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने 52 हफ्तों में 52 सुधारों की घोषणा की थी, लेकिन कई जोन से लेकर डिवीजन तक यह मजाक बनकर...