Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यूनियन

IRSTMU के प्रयासों का दिखने लगा असर, सिगनल एवं टेलिकॉम के कर्मचारियों को मिलेगा ओवर टाइम भत्ता

  • रेलवे यूनियनों की मान्यता के चुनावों में IRSTMU ने किया था SCRMU को सपोर्ट

NEW DELHI.  इंडियन रेलवे सिग्नल एंड कम्यूनिकेशन मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) के महामंत्री आलोक चन्द्र प्रकाश ने बताया कि IRSTMU ने अपने निरंतर प्रयासों का असर दिखायी पड़ने लगा है. यूनियन का प्रयास रहा है कि रेलवे प्रशासन एसएंडटी कर्मचारियों के लिए HOER प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित कराये.

हाल के दिनों में मान्यता के चुनावों में IRSTMU ने कई बिंदुओं पर SCRMU को सपोर्ट किया था, अब उसका जिसका परिणाम सामने आने लगा है. रेल अधिकारियों और SCRMU प्रतिनिधियों सहित एक समिति को आधिकारिक तौर पर कुछ निर्णयों और अनुशंसा के लिए नामित किया गया है. इसमें

1. ड्यूटी रोस्टर का उचित जारी करना तथा 2. ओवर टाइम अलाउंस का सटीक भुगतान करना शामिल है. SCRMU के साथ 149वीं और 150वीं जोनल पीएनएम बैठकों के दौरान इस पर सहमति बनी थी. इस बीच साउथ सेंट्रल रेलवे ने कमेटी बनाकर इसकी पहल की है.

IRSTMU के अध्यक्ष नवीन कुमार ने आश्वस्त करते हुए कहा आपके अधिकारों की रक्षा और निष्पक्ष व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए IRSTMU हर मंडल में इसी प्रकार की समिति बनवाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है.

IRSTMU के महामंत्री आलोक ने सभी कर्मचारियों से अनुरोध किया है कि वे निरीक्षण के दौरान समिति को पूरा सहयोग दें, ताकि वास्तविक मुद्दों को उजागर किया जा सके और उनका समाधान किया जा सके। हम सब मिलकर IRSTMU के माध्यम से सभी कर्मचारियों के लिए पारदर्शिता और न्याय सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध हैं.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...