Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

Tatanagar: टाटानगर रेलवे स्टेशन से चाकुलिया और चाईबासा के लिए मेमू ट्रेन शुरू, सांसद और विधायक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, जानेंं टाइम टेबल

Jamshedpur. टाटानगर रेलवे स्टेशन से चाकुलिया और चाईबासा के लिए मेमू ट्रेन सेवाएं शुरू हो गई हैं. सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक पूर्णिमा दास ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया. इस मौके पर चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम समेत कई रेल अधिकारी मौजूद थे. टाटा-चाकुलिया मेमू ट्रेन पहले नियमित रूप से चलती थी. यह श्रमिकों और दैनिक यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण साधन थी. ट्रेन बंद होने से चाकुलिया, बहरागोड़ा, गुड़ाबांधा और धालभूमगढ़ के हजारों लोगों को परेशानी हुई.

सांसद विद्युत वरण महतो ने दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक से मुलाकात कर सेवा बहाली की मांग रखी थी. रेलवे मंत्रालय और चक्रधरपुर मंडल के सहयोग से दोनों रूट पर ट्रेन सेवा शुरू की गई है. टाटा-चाकुलिया मेमू ट्रेन सुबह 11 बजे टाटानगर से चलेगी. यह बहरागोड़ा होते हुए चाकुलिया तक जाएगी. टाटा-चाईबासा मेमू ट्रेन रात 8:55 बजे टाटानगर से रवाना होगी. यह झारसुगुड़ा होते हुए चाईबासा पहुंचेगी. दोनों ट्रेनें नियमित रूप से चलेंगी

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...