Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यात्री

नुआगांव स्टेशन पर रुकेगी तपस्विनी एक्सप्रेस, हटिया-गोरखपुर का विस्तार संबलपुर तक होगा

ROURKELA. चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली पुरी-हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस 5 मार्च से नुवागांव स्टेशन पर रुकेगी. ट्रेन संख्या 18451 हटिया पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस 5 मार्च को की शाम 06.20 बजे नुवागांव स्टेशन पहुंचेगी और शाम 06.21 बजे रवाना होगी. वापसी में 5 मार्च को पुरी स्टेशन से चलकर ट्रेन संख्या 18452 पुरी-हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस ट्रेन 6 मार्च की सुबह 8 बजे नुवागांव स्टेशन पहुंचेगी और एक मिनट के ठहराव के बाद सुबह 8.01 बजे रवाना हो जायेगी. नुवागांव स्टेशन में तपस्विनी एक्सप्रेस का ठहराव प्रायोगिक तौर पर एक मिनट के लिए दिया गया है.

वहीं दूसरी ओर हटिया से गोरखपुर के बीच चलने वाली 15027 अप व 15028 डाउन हटिया गोरखपुर-हटिया मौर्या एक्सप्रेस का विस्तार संबलपुर तक किया जायेगा. इसका फायदा राउरकेला, झारसुगुडा होकर संबलपुर से गोरखपुर जाने वालों को मिल सकेगा. ट्रेन नंबर 15027 व 15028 हटिया-गोरखपुर हटिया मौर्या एक्सप्रेस का विस्तार संबलपुर तक करने का सैद्धांतिक निर्णय रेलवे से ले लिया है. जल्द ही इसको परिचालन करने की अधिसूचना जारी की जायेगी.

जनप्रतिनिधियों का मानना है कि मौर्या एक्सप्रेस को संबलपुर से गोरखपुर भाया हटिया, धनबाद होकर चलने से झारसुगुडा, राउरकेला एवं संबलपुर के लोगों को अधिक लाभ होगा.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...