Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

गपशप

तमाशा बन गई गरीबों की पैसेंजर ट्रेन

कई स्टेशनों पर यात्री करते रहे इंतजार, रेलवे ने कर दी रद्द
बैतूल. नागपुर से इटारसी तक चलने वाली गरीब वर्ग की पैसेंजर ट्रेन इन दिनों तमाशा बन गई है। रेलवे कभी इसे चलाने की घोषणा करता है तो चंद घंटों बाद ही अचानक रद्द कर देता है। शुक्रवार को इसे शनिवार से चलाने का ऐलान किया गया था, लेकिन चंद घंटों बाद ही अगले आदेश तक रद्द करने का निर्णय ले लिया गया। पहले लिए गए निर्णय की जानकारी मिलने पर कई यात्री स्टेशनों पर ट्रेन का इंतजार करते नजर आए पर ट्रेन नहीं आई।

शुक्रवार को पहले जारी एक आदेश में इस ट्रेन को एक दिन के अंतराल से चलाने की बात कही गई थी। इसी आदेश के तहत शनिवार को ट्रेन नागपुर से इटारसी की ओर रवाना की जानी थी। इस आदेश के जारी होने के चंद घंटों बाद ही रात में नया आदेश जारी हुआ कि इस आदेश को रद्द कर ट्रेन को आगामी सूचना तक के लिए रद्द कर दिया है। पैसेंजर को लेकर लिए जा रहे तुगलकी फैसलों से यात्रियों की दिक्कतें बढ़ रही हैं। संशय की स्थिति लगातार बन रही है। यात्रियों में भी पैसेंजर ट्रेन को कभी बंद तो कभी रद्द तो कभी चालू करने के आदेशों से आक्रोश देखा जा रहा है। मध्य रेल नागपुर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अनिल वालदे ने बताया कि ट्रेन फिलहाल रद्द कर दी गई। कुछ तकनीकी परेशानियों के कारण शनिवार को ट्रेन नागपुर से इटारसी के लिए रवाना नहीं की जाएगी। हालांकि ट्रेन पूरे माह के लिए रद्द नहीं की गई है। अगला आदेश होते ही ट्रेन शुरू हो जाएगी।

कब कौनसा आदेश जारी

  1. 29 अक्टूबर-ट्रेक मेंटेनेंस के लिए नवंबर और दिसंबर में ट्रेन रद्द रहेगी।
  2. 30 दिसंबर-रेक मेंटेनेंस के लिए 1 से 30 जनवरी तक ट्रेन रद्द रहेगी।
  3. 30 जनवरी-1 से 28 फरवरी तक पैसेंजर ट्रेन रद्द रहेगी।
  4. 2 फरवरी-3 फरवरी से एक दिन के अंतराल से चलेगी ट्रेन। (दिन में)
  5. 2 फरवरी-तकनीकी कारणों से अगले आदेश तक ट्रेन रद्द रहेगी। (रात में)
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

रेल न्यूज

NEW DELHI : रेलवे बोर्ड ने अपने सभी ज़ोन को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि जिन मामलों में व्हील-सेंसिंग सिस्टम...

न्यूज हंट

रेलकर्मियों का कहना है कि चक्रधरपुर रेलमंडल का पूरा सिस्टम काफी बुरे दौर से गुजर रहा सिस्टम में बैठे उच्च अधिकारी धृतराष्ट्र की तरह...

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...