Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Monday, November 16
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » नया वेतनमान लागू लेकिन नहीं दे रहे किलोमीटर एलाउंस
    बोर्ड/जोन

    नया वेतनमान लागू लेकिन नहीं दे रहे किलोमीटर एलाउंस

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 23, 2017
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा. जल्द से जल्द किलोमीटर एलाउंस के निर्धारण की मांग लेकर रविवार को रेलवे के चालक-परिचालकों ने स्टेशन में प्रदर्शन किया। रैक-1980 के फॉर्मूले के अनुसार संयुक्त क्रू लॉबी के सामने किए गए प्रदर्शन में रेलखंड के करीब 70 रेलकर्मी शामिल रहे। कर्मियों के अनुसार नए वेतनमान के अनुसार अब तक इसका निर्धारण कर दिया जाना था, लेकिन रेल प्रबंधन अब तक इस दिशा में कार्रवाई पूरी नहीं कर सका है, जिसका नुकसान कर्मियों को उठाना पड़ रहा है। मांग को जल्द से जल्द पूरा किए जाने की मांग की गई।

    ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (एआईएलआरएसए) की केंद्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर रविवार को प्रत्येक क्रू लॉबी में विरोध प्रदर्शन किया गया। रैक 1980 (आरएसी-1980) के फार्मूले के अनुसार प्रदर्शन करते हुए रेल बोर्ड के समक्ष किलोमीटर एलाउंस (केएमए) प्रदान किए जाने की मांग की गई। एसोसिएशन के आह्वान पर कोरबा लॉबी में भी आयोजन किया गया था, जिसमें किलोमीटर एलाउंस का जल्द से जल्द निर्धारण करने की मांग रखी गई थी। रैक 1980 के तहत निर्धारित प्रदर्शन के दौरान एक स्वर में सभी चालक-परिचालक, शंटर चालक ने एकजुटता दिखाते हुए कार्यक्रम में शांतिपूर्वक प्रतिभागिता दर्ज कराई। इस दौरान प्रमुख रूप से राकेश कुमार, विनोद कुमार, विकास रॉय, एसबी यादव, एसके नेताम, आकाश कुमार, परमानंद, व्ही चंद्रा, धनेश्वर लाल, एचएस सिंह, शंभू प्रकाश, एचएल पटेल, नीलेश समेत करीब 70 कर्मी मौजूद रहे।

    एक वर्ष बाद भी नहीं हो सका निर्धारण

    प्रदर्शन में शामिल रेलकर्मियों के अनुसार नया वेतनमान लागू हुए एक वर्ष से ज्यादा वक्त गुजर चुका है, बावजूद इसके नए वेतनमान में लागू किलोमीटर एलाउंस का निर्धारण बोर्ड नहीं कर सका है, जिसका नुकसान सभी इंजनकर्मियों को उठाना पड़ रहा है। इस संबंध में शीर्ष नेतृत्व के निर्देश के अनुसार आंदोलन उग्र करने की जरूरत पड़ी, तो उसके लिए भी सभी तैयार हैं। किसी भी सूरत में अपना हक नहीं छोड़ा जाएगा और अगर इसके लिए कोई भी लड़ाई लड़नी पड़ी तो वे पीछे नहीं हटेंगे।

    प्रदर्शन में शामिल रेलकर्मियों के अनुसार नया वेतनमान लागू हुए एक वर्ष से ज्यादा वक्त गुजर चुका है, बावजूद इसके नए वेतनमान में लागू किलोमीटर एलाउंस का निर्धारण बोर्ड नहीं कर सका है, जिसका नुकसान सभी इंजनकर्मियों को उठाना पड़ रहा है। इस संबंध में शीर्ष नेतृत्व के निर्देश के अनुसार आंदोलन उग्र करने की जरूरत पड़ी, तो उसके लिए भी सभी तैयार हैं। किसी भी सूरत में अपना हक नहीं छोड़ा जाएगा और अगर इसके लिए कोई भी लड़ाई लड़नी पड़ी तो वे पीछे नहीं हटेंगे।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleAsia’s best restaurant has a frustratingly confusing menu of only 17 emojis
    Next Article तमाशा बन गई गरीबों की पैसेंजर ट्रेन
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल यूनियन

    शताब्दी के श्रमिक योद्धा: 109 वर्षीय कॉमरेड केएल गुप्ता का निधन, जाने… रेलवे में क्या था उनका ऐतिहासिक योगदान

    November 7, 2026
    बोर्ड/जोन

    Railway DA Update: रेलकर्मियों को मिला दिवाली गिफ्ट! 1 जुलाई से प्रभावी 63% DA का एरियर, 8 नवंबर से पहले खाते में आएगी राशि

    November 6, 2026
    रेल यूनियन

    JHANSI DIVITION में मान्यता प्राप्त यूनियनों की तानाशाही या अवैध वसूली! चंदा कटौती पर रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा

    November 3, 2026
    Latest Posts

    KOTA: स्वराज एक्सप्रेस से उतरते ही विजिलेंस के शिकंजे में फंसे मुंबई के तीन TTE, तलाशी में मिला अधिक ‘कैश’!

    November 15, 2026

    टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ए-2 कोच में लगी आग, बड़ा हादसा टला, यात्रियों में रही अफरा-तफरी

    November 15, 2026

    Rajasthan Railway Track Blast: पाकिस्तानी फंडिंग से रची गई थी साजिश, पंजाब के गुरदासपुर से युवक-युवती गिरफ्तार

    November 15, 2026

    प्रेमिका को बदनाम करने के लिए ट्रेन को बम से उड़ाने की दी धमकी, लखनऊ से मोहम्मद शारिक गिरफ्तार

    November 13, 2026

    रेलवे ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित, 22,195 पदों के लिए अगले चरण की प्रक्रिया शुरू

    November 13, 2026

    असम के बाद कानपुर में रेल हादसा, चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार कोच पटरी से उतरे, 12 घंटे में दूसरी ट्रेन बेपटरी

    November 11, 2026

    असम के गुवाहाटी में बड़ा ट्रेन हादसा: डिगारू रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरे कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के 6 डिब्बे, 50 से अधिक घायल, इंजन का वीडियो वायरल!

    November 11, 2026

    सोनाखान के स्टेशन मास्टर आदित्य पांडेय सम्मानित, सूझबूझ और तत्परता से बड़ी दुर्घटना को टाल दिया

    November 10, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 48 घंटे से अधिक न्यायिक हिरासत में रहने पर सरकारी कर्मचारी स्वतः निलंबित, अलग आदेश की जरूरत नहीं

    November 10, 2026

    उत्तर पश्चिम रेलवे में 2,008 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती, बिना परीक्षा और इंटरव्यू के सीधा मौका

    November 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group