Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Monday, October 26
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » SER : कुड़मी आंदोलन वापस, रेलवे ने जारी की ट्रेनों के सामान्य परिचालन की सूचना
    रेल यात्री

    SER : कुड़मी आंदोलन वापस, रेलवे ने जारी की ट्रेनों के सामान्य परिचालन की सूचना

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 19, 2023
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • आंदोलन का प्रभाव पुरी-खड़गपुर, हावड़ा-राउरकेला, टाटा-अनारा मार्ग पर सबसे अधिक पड़ता 

    KOLKATTA. आदिवासी कुड़मी समाज ने कुड़मी जाति को एसटी में शामिल करने और कुड़माली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर पश्चिम बंगाल, ओड़िशा व झारखंड में प्रस्तावित रेल चक्का जाम आंदोलन को वापस ले लिया गया है. यह निर्णय कोलकाता हाईकोर्ट की कड़ी टिप्पणी के बाद लिया गया है. इसके साथ ही रेलवे ने रद्द व टर्मिनेट की गयी 160 से अधिक ट्रेनों को रिस्टोर करने की अधिसूचना जारी कर दी है. अब पुरी-टाटा, हावड़ा-राउरकेला और टाटा-आसनसोल मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन पूर्व की तरह सामान्य होगा.

    यह माना जा रहा है कि कोलकाता हाईकोर्ट द्वारा कुड़मी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट के आदेश के बाद यह निर्णय लिया गया है. कुड़मी समाज के लोगों ने 20 सितंबर को बड़े स्तर पर रेल चक्का जाम करने की चेतावनी देते हुए आंदोलन की बड़ी तैयारी की थी. आंदोलन को टालने के कोलकाता सचिवालय में कुड़मी समाज के प्रतिनिधिमंडल और पश्चिम बंगाल सरकार के बीच वार्ता बेनतीजा रही थी.

    इस वार्ता में पश्चिम बंगाल कुड़मी समाज के राज्य अध्यक्ष राजेश महतो, संयोजक कौशिक महतो, अभिजीत महतो, आदिवासी जनजाति कुड़मी समाज के प्रदेश अध्यक्ष शिवाजी महतो और कुड़मी सेना के संयोजक सुदीप महतो शामिल हुए थे. सरकार की ओर से वार्ता में शामिल मुख्य सचिव हरिकृष्ण द्विवेदी ने साफ कर दिया था कि पूर्व में ही केंद्र सरकार को सभी रिपोर्ट भेजी जा चुकी है और अब कोई रिपोर्ट राज्य सरकार नहीं भेजेगी.

    रेलवे द्वारा जारी की गयी अधिसूचना

    इसके बाद झाड़ग्राम के मानिकपाड़ा में बुधवार देर शाम को कुड़मी समाज की बैठक हुई थी जिसमें बड़े आंदोलन की रणनीति बनायी गयी थी. इस बीच रेल चक्का जाम  व आंदोलन को कोलकाता हाई कोर्ट में चुनौती दी गयी थी. इसकी सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने कड़ी टिप्पणी की और आंदोलन को गैरकानूनी करार दिया. इसके बाद कुड़मी आंदोलन को वापस लेने की सूचना आयी.

    इस सूचना के बाद दक्षिण पूर्व रेलवे ने आनन-फानन में रद्द व टर्मिनेट की गयी सभी ट्रेनों को रिस्टोर करने की अधिसूचना जारी कर दी है. अब ट्रेनों का परिचालन सामान्य मार्ग से अन्य दिनेां के अनुसार ही होगा. यहां यह बताना जरूरी है कि कुड़मी आंदोलन के कारण ही दो बार रेलवे को सैकड़ों ट्रेनों काे रद्द करना पड़ा था और इससे करोड़ों के नुकसान के अलावा लाखों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था. यही कारण था कि इस बार के आंदोलन को लेकर बड़ी संख्या में यात्रियों ने अपनी यात्रा रद्द करने का कार्यक्रम बना लिया था.

    canceled trains restored SER: Kudmi movement back
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleGeneral Manager/SER Anil Kumar Mishra visited Haldia Dock Complex
    Next Article दक्षिण पूर्व रेलवे में राजभाषा पखवाड़ा का उद्घाटन, गृह पत्रिका गतिमान के 36वें अंक का विमोचन 
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल यात्री

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 अक्टूबर को ‘पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस’ को दिखायेंगी हरी झंडी, रेलवे ने शुरू की तैयारी

    October 23, 2026
    रेल यात्री

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026
    रेल यात्री

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026
    Latest Posts

    SE Railway: सवालों के घेरे में RPF के तबादले, कार्यकाल पूरा होने से पहले ही सुधीर कुमार को तीसरी बार मिली मलाईदार पोस्टिंग, महकमे में आक्रोश

    October 25, 2026

    क्या ‘रेल जन-संवाद’ से सुधरेंगे हालात, या औपचारिकता बनकर रह जाएगा रेलवे का विशेष अभियान!

    October 23, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 अक्टूबर को ‘पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस’ को दिखायेंगी हरी झंडी, रेलवे ने शुरू की तैयारी

    October 23, 2026

    रेलवे में स्वच्छता क्रांति: चेयरमैन सतीश कुमार ने नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों संग की सीधी बात, 20 ‘स्वच्छाग्रही’ सम्मानित

    October 23, 2026

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group