Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

SER : जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने नीमपुरा से घाटशिला तक थर्ड लाइन का किया निरीक्षण

घाटशिला स्टेशन का निरीक्षण करते जीएम अनिल कुमार मिश्रा
  • झाड़ग्राम, चाकुलिया, घाटशिला और राखामाइंस रेलवे स्टेशनों का भी किया निरीक्षण

KHARAGPUR/JAMSHEDPUR. दक्षिण पूर्व रेलवे (SER/GM) के जीएम अनिल कुमाल मिश्रा ने बुधवार 11 अक्टूबर 2023 को खड़गपुर और चक्रधरपुर डिवीजन में चल रहे थर्ड लाइन वर्क का विंडो निरीक्षण किया. जीएम ने सुबह 8.30 बजे खड़गपुर के नीमपुर से निरीक्षण शुरू किया. झाड़ग्राम, चाकुलिया, धालभूमगढ़ होते हुए जीएम घाटशिला पहुंचे. इस दौरान जीएम ने थर्ड लाइन कार्य की गुणवत्ता व पूर्णता को देखा. जीएम ने झाड़ग्राम, चाकुलिया, घाटशिला और राखा माइंस रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. इस दौरान जीएम के साथ खड़गपुर डीआरएम केआर चौधरी समेत पूरी टीम मौजूद थी.

टाटानगर लोको इलेक्ट्रिक शेड का निरीक्षण करते जीएम

घाटशिला के बाद जीएम अनिल कुमार मिश्रा अप लाइन का वींडो निरीक्षण करते हुए टाटानगर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने थर्ड लाइन में चल रहे कार्य को देखा और जरूरी निर्देश भी दिये. टाटानगर में उनका लोको इलेक्ट्रिक शेड में कार्यक्रम था. यहां की कार्यप्रणाली को देखते हुए सेफ्टी से लेकर विस्तारीकरण को लेकर जीएम ने कई दिशानिर्देश भी दिये. उनके साथ सीनियर डीईई विनोद कुमार के अलावा डीआरएम चक्रधरपुर अरुण जे राठौर समेत समेत विभागीय अधिकारी मौजूद थे.

2024 तक थर्ड लाइन पर दौड़ने लगेंगी ट्रेनें : जीएम

टाटानगर में जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने निरीक्षण के बाद कहा कि घाटशिला से आदित्यपुर के बीच 30 किलोमीटर तक थर्ड लाइन का काम पूरा हो चुका है. नवंबर तक शेष काम पूरा कर लिया जायेगा. इससे झारसुगुड़ा से टाटानगर होकर खड़गपुर तक थर्ड लाइन पर ट्रेनों के दौड़ने के लिए लाइन क्लीयर हो जायेगा. जीएम ने उम्मीद जतायी कि जून 2024 तक इस सेक्शन पर ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो जायेगी. जीएम ने माना कि लाइन का काम तेजी से करने के लिए ब्लॉक लेना पड़ता है इससे ट्रेनों का आवागमन भी प्रभावित होता है. कहा कि दुर्गा पूजा के बाद ब्लॉक लेकर काम को तेजी से पूरा किया जायेगा.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...