Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यूनियन

टाटानगर रेलवे अस्पताल में डॉक्टरों की संख्या तत्काल बढ़ायी जाये : मेंस यूनियन

रेलवे जीएम का टाटानगर में स्वागत करते रेलवे मेंस यूनियन के नेता

JAMSHEDPUR. दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के पदाधिकारियों ने बुधवार को टाटानगर आये महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा से मिलकर उनका स्वागत किया. यूनियन नेताओं ने जीएम को सौंपे गये मांग पत्र में टाटानगर की चिकित्सा व्यवस्था की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया. इस दौरान यूनियन नेताओं ने रेलवे अस्पताल में चिकित्सकों की संख्या को अविलंब बढाये की मांग की.

इसके साथ कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की भी पहल की जाये. रेफरल अस्पतालों में CGSH दर से OPD में रेलवे कर्मचारियों को इलाज कराने की सुविधा देने की मांग भी जीएम के सामने उठायी गयी. कहा गया कि रेलवे कर्मचारियों के सालों से TA,OT का बकाया है. इसका अविलम्ब भुगतान कराया जाये.

मंडल में लोको पायलट,सहायक लोको पायलट एवं ट्रेन मैनेजर की संख्या को गाड़ियों की संख्या के अनुपात में बढने की मांग रेलवे मेंस यूनियन ने की है. नेताओं जीएम से कहा कि रेलवे कालोनियों के सभी जर्जरावस्था वाले मकानों के जगह रेलवे कर्मचारियों के लिए आधुनिक मकान का निर्माण कराया जाये.

इस मौके पर केंद्रीय पदाधिकारी शिवजी शर्मा, जवाहरलाल और चक्रधरपुर मंडल संयोजक एमके सिंह के अलावा यूनियन के नेता उपस्थित थे.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

न्यूज हंट

PATNA. पूर्व मध्य रेल की स्थापना के 24-25 साल में कुछेक अधिकारी ऐसे रहे हैं जो अपनी पूरी नौकरी पटना-दानापुर और हाजीपुर में ही काट...

रेल न्यूज

NEW DELHI : रेलवे बोर्ड ने अपने सभी ज़ोन को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि जिन मामलों में व्हील-सेंसिंग सिस्टम...