- टाटानगर में मल्टी डिसिप्लिनरी ट्रेनिंग सेंटर (MDTTC) का उद्घाटन करने आये थे जीएम अनिल कुमार मिश्रा
CHAKRADHARPUR: दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर रेल मंडल के मुर्गा महादेव रोड स्टेशन के पास सोमवार को मालगाड़ी बेपटरी हो गयी. बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. इस दुर्घटना में अप-डाउन दोनों रेल लाइन बाधित हैं. इससे वंदे भारत समेत कई ट्रेनें विलंबित हुई है. कहा जा रहा कि पर इस हादसे के कारण सेक्शन पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया.
घटना सोमवार दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है. यह सब वैसे समय में हुआ जब दक्षिण पूर्व रेलवे के रेल जीएम अनिल कुमार मिश्रा चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतिम दौरे पर आये हैं. अनिल कुमार मिश्रा टाटानगर में अत्याधुनिक ट्रेनिंग सेंटर का शुभारंभ करने आये थे तभी यह दुर्घटना हो गयी. जीएम मार्च में सेवानिवृत्त हो रहे और यह माना जा रहा है कि यह उनका अंतिम विदाई दौरा है. दिलचस्प बात यह है कि जीएम अनिल कुमार मिश्रा के दौरे के क्रम में पहले राउरकेला और डोंगवापोशी में हादसे हो चुके हैं.
बीते कुछ दिनों में रेल जीएम और डीआरएम का सैलून तक दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं. जीएम के दौरे को लेकर मुर्गामाहादेव रोड स्टेशन में मरम्मत कार्य तेजी से कराया जा रहा. हालांकि सभी बड़े अधिकारी टाटानगर में जीएम कार्यक्रम को लेकर पहुंचे थे, इसी दौरान दुर्घटना हो गयी. रेल अधिकारियों की टीम और रिलीफ ट्रेन घटना स्थल की ओर रवाना हो चुकी है.
- CKP DIVISION : रनिंग स्टाफ की नई ट्रांसफर पॉलिसी पर क्यों मचा है बवाल? जानें वो 9 कड़े नियम जिन्होंने बढ़ाई रेलकर्मियों की टेंशन - June 29, 2026
- CKP DIVISION : नई ट्रांसफर पॉलिसी में प्रबंधन की ‘मनमानी’ से रनिंग स्टाफ में आक्रोश, बैकफुट पर SERMU, मुद्दा भुनाने मैदान में उतरी SERMC - June 29, 2026
- उत्तर पश्चिम रेलवे का बड़ा फैसला : जुलाई में 40 अतिरिक्त डिब्बों के साथ बढ़ेंगी हजारों सीटें - June 29, 2026




















































































