Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

धनबाद डिवीजन के हीरोडीह स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आकर सीनियर ट्रेन मैनेजर की मौत

Untitled design - 1

DHANBAD. कोडरमा-धनबाद रेलखंड के हीरोडीह स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आकर सीनियर ट्रेन मैनेजर मनोज कुमार पांडेय की मौत हो गयी. वह बिहार के गया जिले अंतर्गत जलालपुर के निवासी थे. 51 वर्षीय मनोज कुमार धनबाद रेल मंडल में सीनियर ट्रेन मैनेजर थे. मनोज सोमवार को ड्यूटी के सिलसिले में कोडरमा से हीरोडीह स्टेशन पहुंचे थे.

यहां से उन्हें कोयले का रेक लेकर बांझेडीह पावर प्लांट के लिए रवाना होना था. रवाना होने से पहले वे स्टेशन परिसर से कॉशन आदेश लेने गए. आदेश प्राप्त करने के बाद गाड़ी की ओर लौट रहे थे. इस दौरान रेल ट्रैक पार करते समय लूप लाइन में गुजर रही मालगाड़ी (BCN/EDDU) की चपेट में आ गये.

उसके सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं और वे मौके पर ही गिर पड़े. गंभीर स्थिति में ही उन्हें उसी ट्रेन से कोडरमा स्टेशन लाया गया, जहां से रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन इलाज के दौरान मनोज कुमार ने दम तोड़ दिया. उनका शव कोडरमा जीआरपी ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

आदित्यपुर लॉबी में दिवंगत ट्रेन मैनेजर देवेंद्र शर्मा को दी गई श्रद्धांजलि, ऑन ड्यूटी हो गया था निधन

उनका आवास झुमरीतिलैया के गांधी स्कूल रोड पर स्थित है. वहां परिजन सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे. मनोज का शव देखकर परिवार के लोग बेहाल थे वहीं सहयोगियों के चेहरे भी गमगीन हो गये थे. एक सप्ताह में ट्रेन मैनेजर के मौत की यह दूसरी घटना है. बीते एक सप्ताह पूर्व हावड़ा स्टेशन पर चक्रधरपुर डिवीजन के ट्रेन मैनेजर टाटानगर निवासी देवेंद्र शर्मा की मौत तबीयत बिगड़ने से हो गयी थी.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

NEW DELHI. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने 52 हफ्तों में 52 सुधारों की घोषणा की थी, लेकिन कई जोन से लेकर डिवीजन तक यह मजाक बनकर...