Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Monday, October 5
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • रेल न्यूज
  • रेल यात्री
  • मीडिया
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
Home » चक्रधरपुर : SSE/OHE और RPF ने DPS में लाखों की लूट को हजारों का बताकर निपटाया, अब लीपापोती
न्यूज हंट

चक्रधरपुर : SSE/OHE और RPF ने DPS में लाखों की लूट को हजारों का बताकर निपटाया, अब लीपापोती

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskDecember 3, 2022
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
DPS के इसी डिपो से हुई थी ओएचई वायर की लूट
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • चक्रधरपुर रेलमंडल के डांगुवापोशी में 10 लाख से अधिक के ओएचई तार लूट में हुआ बड़ा खेल
  • SSE/OHE और RPF ने बतायी  38 हजार की चोरी, महकमे के लोग ही इस पर उठा रहे सवाल
  • DPS से आरपीएफ के एक अफसर का अटैचमेंट तो पूरे फसाद की जड़ तो नहीं, यह भी चर्चा में है
  • रेलकर्मियों को बंधक बनाकर मारपीट व लूटपाट मामले में अब तक नहीं कराया गया एफआईआर

CHAKRADHARPUR : चक्रधरपुर रेलमंडल के डांगुवापोशी में शुक्रवार  25 नवंबर 2022  की रात जो कुछ हुआ वह अप्रत्याशित जरूर था लेकिन उसके बाद जो हुआ वह मंडल के आला अधिकारियों से लेकर जोन और रेलवे बोर्ड (railway board) के तमाम जिम्मेदारों अफसरों के मुंह पर करारा तमाचा है. डांगुवापोशी के OHE/DEPO में 10 लाख से अधिक मूल्य के ओएचई तार की लूट को SSE/OHE और RPF के अफसरों ने मात्र 38,400 रुपये की चोरी बताकर रेलवे के समूचे निगरानी तंत्र पर ही सवालिया निशान लगा दिया है.

SER/CKP/DPS में OHE wire लूट के बाद डिपो का हाल

बड़ा सवाल यह है कि रात के 11 बजे ट्रक लेकर आये एक दर्जन की संख्या में अपराधियों ने दो रेलकर्मियों लक्ष्मी नारायण गोप ओर अविनाश केराई को बंधक बनाकर जानलेवा हमला किया और मात्र 64 किलोग्राम ही OHE dropper wire ले गये ? 64 किलो वायर तो दो लोग पैदल ही ले जा सकते हैं तो फिर अपराधी ट्रक लेकर क्यों आये ? क्या अपराधियों को डिपो में रखे गये माल की पूर्व से जानकारी थी ? और अगर उन्हें सही जानकारी थी तो इस साजिश और सूचना के पीछे किसका दिमाग काम कर रहा था. इन सवालों के जबाव तो तब सामने आयेंगे जब इस मामले में निष्पक्ष स्तर पर जांच की जायेगी लेकिन फिलहाल तो मामले की लीपापोती करने की बेचैनी RPF के इंस्पेक्टरों से सीनियर ऑफिसर तक में दिख रही है.

#SER_CKP_DPS में ट्रक लेकर आये एक दर्जन लुटेरे दो लोगों को जख्मी कर 64 kg OHE dropper wire ही ले गये और पकड़े भी गये. हैं न मजेदार कहानी, @SrDSCRPFCKP से लेकर @ig_cum_csc_ser का मौन काफी संदिग्ध है. @rpf_dg पता करें लुटेरे बाहर के थे या घर में ही हैं.. @sanjay_chander pic.twitter.com/MHCPmvXuhT

— Railhunt (@railhunt) December 3, 2022

SSE/OHE और RPF/CIB की रिपोर्ट पर खुद उनके महकमे के लोग ही इत्तीफाक नहीं रख रहे है. चर्चा आम है कि बड़ी मात्रा में OHE WIRE डकैती कर अपराधी ले गये और और लूटे गये माल का मूल्य 10 से 15 लाख के बीच है. रेलकर्मियों के बीच इस बात की चर्चा है कि जो वायर डकैत ले गये है वह बीते महीनों में नया OHE वायर बदलने के बाद उतारा गया कॉपर था. कहा जा रहा है  कि बीते कुछ माह में सेक्शन में कई किलोमीटर तक ओएचई का काम हुआ है जिसके बाद पुराने तार को गोदाम में रखा गया था. पिछले महीनों में सेक्शन में कराये गये OHE वायर के बदलाव की मात्रा का आकलन कर लिया जाये तो स्वत: साफ हो जायेगा कि कितने मात्रा की चोरी की गयी है?‍ लेकिन विभागीय रेलकर्मी गहरे दबाव में है और पूरे मामले में मौन साध रखा है.

डकैती की घटना को अखबारों ने दी प्रमुखता लेकिन नहीं हुआ एफआईआर

अब आते है केस के वर्तमान स्टेटस पर तो मिल रही सूचनाओं के अनुसार आरपीएफ के जिम्मेदार अफसरों ने तीन दिनों की भागदौड़ के बाद 4800 रुपये मूल्य का OHE dropper wire बरामद दिखाते हुए दो लोगों को पकड़कर केस के उदभेदन का दावा कर दिया है. गिरफ्तारी और बरामदगी ओडिशा के बहालदा से बतायी जा रही है. हालांकि तकनीकी जांच में पकड़े गये लोगों के मोबाइल का लोकेशन घटना वाली रात सोनुआ बता रहा है. अगर इसे आरपीएफ की उपलब्धि मान भी लिया जाये तो बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि लूटा गया पूरा माल कहां गया? वह वाहन कहा है जिसे लूट में उपयोग में लाया गया था ? पकड़े गये लोगों की घटना वाली रात कहीं और मौजूदगी का इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस को आरपीएफ कोर्ट में कैसे साबित करेगा?

हालांकि लूटपाट की घटना और खुलासे की जानकारी के लिए रेलहंट के प्रतिनिधि ने RPF/DPS/OC से बात करने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया. बड़ा सवाल यह है कि इंस्पेक्टरों के तर्क को एएससी और सीनियर डीएससी किस तरह स्वीकार करते है. आरपीएफ के लोगों का ही कहना है कि इस मामले की जांच रेलवे बोर्ड की सीसीबी टीम करें तभी कुछ हो सकता है क्योंकि वर्तमान में केस को पूरी तरह डायवर्ट कर दिया गया है. यह नीचे से ऊपर तक की मिलिभगत के बिना संभव नहीं है.

https://twitter.com/railhunt/status/1599128358016937984?s=20&t=187mzHNLo3XGw1VR_zYnOA

DPS के OHE डिपो से लूट की घटना ऐसे समय में हुई जब यहां से दो माह पूर्व की एक अधिकारी को अटैच किया गया है. अटैच किये गये अफसर की पकड़ महकमे में काफी गहरी है और उसके प्रभाव का आकलन इस बात से लगाया जा सकता है कि सिपाही से अधिकारी बनने तक के 15 वर्षों में वह हमेशा से ही पोस्ट प्रभारियों का स्पेशल ही रहा. डीपीएस में संतोष कुमार की पदस्थापना के ठीक बाद ही उसे अटैच कर दिया गया. आरपीएफ महकमे में इस बात की चर्चा तेज है कि कहीं उसका अटैचमेंट इस पूरे फसाद की जड़ तो नहीं ?

आरपीएफ एसोसिएशन से कभी जुड़े रहे एक पूर्व अधिकारी ने रेलहंट को बताया कि यह काफी हास्यास्पद है कि एक ओर आरपीएफ केस के इंवेस्टीकेशन के लिए पावर मांग रहा है तो दूसरी ओर चोरी की वैल्यू को कम करने का दबाव बनाकर मामलों को गोलमाल किया जा रहा. बड़ी बात यह है कि रेलकर्मियों को बंधक बनाकर मारपीट करने और डकैती के इस मामले में अब तक लोकल थाना में एफआईआर नहीं दर्ज कराया गया है. यह गलत कृत्य है और डीजी को इस मामले की अपने स्तर से जांच करानी चाहिए तभी कुछ सामने आ सकेगा.

#RPF #CKPDIVISION #SER #DPD #OHEWIRELOOT #INDIANRAILWAY

Spread the love
robbery-of-millions-of-ohe-wire-in-dps-ckp
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleसीबीआई ने उत्तर रेलवे के उप मुख्य अभियंता को 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया
Next Article रेलवे मेंस यूनियन के चक्रधरपुर मंडल को-ऑर्डिनेटर का विजेता की तरह हुआ स्वागत
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

न्यूज हंट

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026
न्यूज हंट

अर्बन बैंक का 97वां AGM: हंगामा बेअसर-दांव पड़े उल्टे, नहीं आ सका अविश्वास प्रस्ताव, भारी विरोध के बीच SP सिंह ने शेयरधारकों के लिए कीं बड़ी घोषणाएं

September 25, 2026
न्यूज हंट

रेलवे अर्बन बैंक में बड़ा सियासी घमासान, AILRSA के चेयरमैन एसपी सिंह को बेदखल करने के लिए मेंस कांग्रेस और मेंस यूनियन में ‘गुप्त गठबंधन’!

September 24, 2026
Latest Posts

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026

Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम

September 30, 2026

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026

दक्षिण पूर्व रेलवे: बारबिल-बोलानीखदान दोहरीकरण परियोजना के लिए मिले 122 करोड़, लौह अयस्क परिवहन में आयेगी तेजी

September 29, 2026

World Heart Day 2026: Health camp and awareness program organized at SER Garden Reach Hospital

September 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group