Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

छत्तीसगढ़ सीएम का अनुरोध भी दरकिनार, कटनी-भोपाल मार्ग की 20 ट्रेनें रेलवे ने की रद्द

SECR बिलासपुर जोन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अनुरोध को दरकिनार करते हुए बुधवार 5 मई को रेलवे बोर्ड ने छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 10 एक्सप्रेस और 10 पैसेंजर ट्रेनों को तीन सप्ताह के लिए रद्द कर दिया. कटनी-भोपाल मार्ग की लगभग 20 ट्रेनों को 5 से 24 मई तक के लिए रद्द किया गया है. इसमें बिलासपुर, रायपुर से होकर गुजरने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं. रेलवे बोर्ड ने यात्रियों को होने वाली असुविधा पर खेद जताते हुए ट्रेनों के रद्द करने की सूचना जारी कर दी है.

यह भी पढ़ें : रेलवे ने रद्द की 10 पैसेंजर ट्रेनें, छत्तीसगढ़ सीएम ने कहा – मुनाफा कमाने के लिए रद्द की गयी पैसेंजर ट्रेनें 

इससे पहले 5 मई को SECR बिलासपुर जोन से जारी आदेश में 10 पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आपत्ति दर्ज कराते हुए रेलमंत्री को पत्र भेजा था. इसके बाद चार ट्रेनों को बहाल किया गया. फिर से ट्रेनों को रद्द करने की सूचना पर छत्तीसगढ़ की राजनीतिक गरम हो गयी है. कांग्रेस के नेताओं ने इसके लिए आंदोलन की चेतावनी दी है. कांग्रेस नेता स्टेशन मास्टर को महाप्रबंधक के नाम से पत्र सौंपेंगे. निर्णय जल्द नहीं होने पर जोन मुख्यालय का घेराव कर रेल रोको आंदोलन चलाने कर चेतावनी दी गयी है.

एक्सप्रेस ट्रेनें

  • 5 से 24 मई तक गाड़ी संख्या 18236/18235 बिलासपुर-भोपाल -बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी
  • 5 से 23 मई तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18247 बिलासपुर –रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी
  • 6 से 24 मई तक रीवा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18248 रीवा -बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी
  • 5 से 23 मई तक जबलपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 11265 जबलपुर-अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी
  • 6 से 24 मई तक अम्बिकापुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 11266 अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी
  • 9 एवं 16 मई को नांदेड़ से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12767 नांदेड- संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी
  • 11 एवं 18 मई को संतरागाछी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12768 संतरागाछी- नांदेड एक्सप्रेस रद्द रहेगी
  • 11 एवं 18 मई को रानी कमलापति से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति -संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी
  • 12 एवं 19 मई को संतरागाछी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22170 संतरागाछी-रानी कमलापति एक्सप्रेस रद्द रहेगी

पैसेंजर ट्रेनें

  • 5 से 24 मई तक गाड़ी संख्या 08738/08737 बिलासपुर –रायगढ़ – बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी
  • 5 से 24 मई तक गाड़ी संख्या 08740/08739 बिलासपुर –शहडोल – बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी
  • 5 से 24 मई तक रायपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08705 रायपुर -डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी
  • 5 से 24 मई तक डोंगरगढ़ से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08706 डोंगरगढ़- रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी
  • 5 से 23 मई को रायपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08709 रायपुर – डोंगरगढ़- मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी
  • 6 से 24 मई को डोंगरगढ़ से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08709 डोंगरगढ़- रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी
  • 5 से 24 मई तक इतवारी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08754 इतवारी –रामटेक मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी
  • 5 से 24 मई तक रामटेक से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08755 रामटेक-नागपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी
Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...