Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, November 14
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » भारतीय रेलवे मजदूर संघ (BRMS) की लखनऊ मंडल के रनिंग शाखा का पुनर्गठन, दयाराम यादव बने अध्यक्ष
    रेल यूनियन

    भारतीय रेलवे मजदूर संघ (BRMS) की लखनऊ मंडल के रनिंग शाखा का पुनर्गठन, दयाराम यादव बने अध्यक्ष

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMarch 12, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    LUCKOW. पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ गोरखपुर संबद्ध भारतीय मजदूर संघ (BMS) भारतीय रेलवे मजदूर संघ (BRMS) लखनऊ मंडल के रनिंग शाखा का पुनर्गठन कार्यक्रम का आयोजन आज दिनोंक 12 मार्च 2024 को दोपहर समय 12.00 बजे से, डीज़ल लाबी कार्यालय पर आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता दया राम यादव एवं संचालन शाखा मंत्री उपेन्द्र कुमार सिंह ने की.

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय रेलवे मजदूर संघ (BRMS) के राष्ट्रीय कार्यालय प्रमुख डी के चक्रवर्ती ने लोकों पायलट कर्मचारी की समस्याओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लोको पायलट के बॉयोस के अनुसार स्वीकृत पदों के अपेक्षा वास्तविक पायलटो की संख्या बहुत कम है और दिन प्रतिदिन नई-नई गाड़ियां चलाई जा रही है. जिससे पायलटों पर कार्य का दबाव काफी बढ़ गया है. रेलवे बोर्ड के दिशानिर्देशों के अनुसार लोकों पायलट को प्रापर रेस्ट नहीं दिया जा रहा है और उनके कैब में कैमरा लगाकर उनको और अधिक मानसिक दबाव दिया जा रहा है जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती हैं.

    लोकों इंजन में प्रसाधन की व्यवस्था ना होने से नेचुरल काल की आवश्यकता होने पर लोकों पायलट को अत्यधिक परेशानी होती है ध्यान देने की बात यह भी है कि महिला पायलट भी गाड़ी संचालन का कार्य कर रहीं हैं इतने अधिक तनाव में गाड़ी का संचालन करने पर सिग्नल ओवरशूट होने पर नौकरी समाप्त करने का दण्ड दिया जाता जो अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. इस पर विचार करने हेतु संघ द्वारा लोको पायलटों के साथ संयुक्त संगोष्ठी की जाएगी तथा उनके भावनाओं के अनुसार उनके समस्याओं के निदान हेतु उच्च स्तर पर कार्यवाही कराई जाएगी.

    महामंत्री बजरंगी दूबे ने कहा कि स्टेशन पर शंटिंग कार्य करने वाले लोकों पायलट के लिए विश्रामकक्ष की व्यवस्था ना होना उनको भी काफी परेशानी हो रही उनके लिए तत्काल प्रसाधन के साथ विश्रामालय की तत्काल व्यवस्था करने की मांग किया.  केंद्रीय संगठन मंत्री संजय त्रिपाठी ने कहा पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ ने अपने मान्यता काल में लोको पायलटो के लिए पानी और जलपान की व्यवस्था बीच-बीच में करने का निर्णय कराया था क्योंकि स्टेशनों पर इंजन जहां खड़ा होता है वहां किसी प्रकार की नेचुरल काल अथवा जलपान उपलब्ध नहीं होता है और गाड़ी समय से चलाने की बाध्यता भी रहती है संघ द्वारा दिलाई गई सुविधा को भी इस समय बंद कर दिया गया है ऐसे में संगठन मंत्री ने लोको पायलट के लिए पानी और जलपान इंजन पर ही उपलब्ध कराने की व्यवस्था रेल प्रशासन सुनिश्चित कराए. केंद्रीय कार्यालय मंत्री कामेश्वर दुबे को चुनाव अधिकारी नामित किया गया जिनकी देखरेख में रनिंग शाखा का पुनर्गठन संपन्न हुआ.

    रनिंग शाखा का पुनर्गठन, नये लोगों को मिला दायित्व 

    • शाखा प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह
    • शाखा अध्यक्ष दयाराम यादव
    • कार्यकारी अध्यक्ष आर के त्रिपाठी
    • उपाध्यक्ष सरोज कुमार, पीसी श्रीवास्तव, श्रवण मिश्रा
    • शाखा मंत्री प्रवीण कुमार सिंह
    • सहायक शाखा मंत्री लालबाबू गुप्ता, प्रवीण मिश्रा, बिंद कुमार यादव
    • शाखा संगठन मंत्री अरुण तिवारी
    • कोषाध्यक्ष यासीन सिद्दीकी

    सहायक मंडल मंत्री अजीत कुमार शाही द्वारा सभी नवनियुक्त पदाधियों को शुभकामनाएं दिया. कार्यक्रम मे महामंत्री. बजरंगी दूबे , राष्ट्रीय कार्यालय प्रमुख डी के चक्रवर्ती, केंद्रीय पदाधिकारी संजय त्रिपाठी केंद्रीय पदाधिकारी अजीत कुमार शाही अभय कुमार सिंह, कामेश्वर दुबे, और PRSS पेंशनर्स, समिति के उपेन्द्रकुमार सिंह सुरेन्द्र कुमार यादव, विनोद यादव, परमात्मा यादव राकेश कुमार वाइफ सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे.

    यह जानकारी  अजय कुमार यादव मीडिया प्रभारी ने बयान जारी कर दी है.

    bms MRMS Reorganization of Lucknow Division Running Branch बीएमएस भारतीय रेलवे मजदूर संघ रेलवे यूनियन समाचार
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticlePMRKP की गुना शाखा का गठन, राम बलराम मीणा बने अध्यक्ष, शाखा मंत्री हुकम प्रजापत
    Next Article KOLKATTA : जमशेदपुर निवासी रेलवे के सीनियर कार्डियोलाजिस्ट डाॅ बीएन झा को पितृशोक
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल यूनियन

    शताब्दी के श्रमिक योद्धा: 109 वर्षीय कॉमरेड केएल गुप्ता का निधन, जाने… रेलवे में क्या था उनका ऐतिहासिक योगदान

    November 7, 2026
    रेल यूनियन

    JHANSI DIVITION में मान्यता प्राप्त यूनियनों की तानाशाही या अवैध वसूली! चंदा कटौती पर रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा

    November 3, 2026
    रेल यूनियन

    भारतीय रेलवे मजदूर संघ (BRMS) ने लॉन्च की मासिक ई-पत्रिका, संगठन संवाद और कर्मचारी हितों को मिलेगी नई मजबूती

    November 2, 2026
    Latest Posts

    प्रेमिका को बदनाम करने के लिए ट्रेन को बम से उड़ाने की दी धमकी, लखनऊ से मोहम्मद शारिक गिरफ्तार

    November 13, 2026

    रेलवे ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित, 22,195 पदों के लिए अगले चरण की प्रक्रिया शुरू

    November 13, 2026

    असम के बाद कानपुर में रेल हादसा, चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार कोच पटरी से उतरे, 12 घंटे में दूसरी ट्रेन बेपटरी

    November 11, 2026

    असम के गुवाहाटी में बड़ा ट्रेन हादसा: डिगारू रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरे कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के 6 डिब्बे, 50 से अधिक घायल, इंजन का वीडियो वायरल!

    November 11, 2026

    सोनाखान के स्टेशन मास्टर आदित्य पांडेय सम्मानित, सूझबूझ और तत्परता से बड़ी दुर्घटना को टाल दिया

    November 10, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 48 घंटे से अधिक न्यायिक हिरासत में रहने पर सरकारी कर्मचारी स्वतः निलंबित, अलग आदेश की जरूरत नहीं

    November 10, 2026

    उत्तर पश्चिम रेलवे में 2,008 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती, बिना परीक्षा और इंटरव्यू के सीधा मौका

    November 10, 2026

    ECR में नया फर्जीवाड़ा: 2018 के संदिग्ध पत्र से दानापुर डिवीजन के सोलर टेंडर में हुआ बड़ा खेल, क्या जीएम करायेंगे जांच!

    November 9, 2026

    ट्रेन में हुड़दंग: चेन खींचने से रोकने पर TTE पर हमला, हैंड-हेल्ड टर्मिनल तोड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    November 9, 2026

    मिस्र में दो ट्रेनों की भीषण टक्कर, पटरी से उतरी पैसेंजर गाड़ी, 4 की मौत और 120 घायल

    November 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group