Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

ट्रेन के किराए में मिल सकती है भारी छूट, सिफारिश मानने का इंतजार

  • हवाई यात्रा की तरह रेलवे में भी पहले योजना बनाने पर मिल सकती है छूट.
  • बुकिंग के समय सीटों के मुताबिक 20 से 50 प्रतिशत तक की प्रस्तावित छूट.
  • इसके लिए ट्रेन की टिकट महीनों पहले बुक कराने होंगे.

नई दिल्ली. भारतीय रेलवे की हालत ऐसी है कि कभी भी समय पर कन्फर्म टिकट नहीं मिलती, ऐसे में ट्रेन किराये में छूट की कल्पना करना बेमानी ही लगती है. मगर इंडियन रेलवे कुछ ऐसा करने की सोच रहा है, जिससे लोगों की कल्पना हकीकत में बदल सकती है और ट्रेन किराए में छूट भी मिल सकती है. जी हां, अगर किराया समीक्षा समिती की सिफारिशों को रेलवे बोर्ड मान लेता है तो हवाई यात्रा की तरह ही रेलवे यात्रा की योजना से पहले से बनाने पर किराये में छूट मिल सकती है.

रेलवे के सूत्रों ने कहा कि इस सप्ताह अपनी रिपोर्ट सौंपने वाली समिति ने किसी ट्रेन में रिक्त सीटों की संख्या के आधार पर किराए में छूट तय करने का सुझाव दिया. अधिकारियों ने कहा कि एयरलाइनों की किराया व्यवस्था की तरह, अगर आप ट्रेन की टिकट महीनों पहले बुक कराते हैं तो आप भारी छूट प्राप्त कर सकते हैं. 20 से 50 प्रतिशत तक की प्रस्तावित छूट बुकिंग के समय उपलब्ध रिक्त सीटों की संख्या पर निर्भर करेगी.

समिति ने यह भी सुझाव दिया कि जिस तरह से हवाई यात्रियों को आगे की सीटों के लिए ज्यादा दाम चुकाने पड़ते हैं, यात्रियों को नीचे की सीटों के लिए ज्यादा दाम चुकाने होंगे. हालांकि अधिकारियों ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों, विकलांगों और गर्भवती महिलाओं को इन सीटों का आवंटन मुफ्त में किया जाएगा. अधिकारियों ने कहा कि समिति ने यह भी सुझाव दिया कि उन ट्रेनों का किराया बढ़ाया जाए जो गंतव्य तक सुबह जैसे ‘सुविधाजनक’ समय पर पहुंचती है.
सूत्रों ने कहा कि रेलवे बोर्ड इन सिफारिशेां को मंजूरी देने से पहले इनमें कुछ बदलाव कर सकता है. हालांकि, अब देखना होगा कि रेलवे बोर्ड इस प्रस्ताव को मानता है या नहीं. बता दें कि रेलवे के टिकट के लिए कई महीने पहले से ही लोग अपना टिकट कन्फर्म करवा लेते हैं. इसकी वजह ये होती है कि बिचौलिये सारी टिकटों को अवैध तरीके से बुक कर लेते हैं.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...