RPF arrested a ticket broker
RANCHI. रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रांची के पटेल चौक से टिकट दलाल को गिरफ्तार किया है. दलाल का नाम पिंटू कुमार है. वह हरमू हाउसिंग कॉलोनी का रहने वाला है. रांची आरपीएफ निरीक्षक डी शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि दुर्गा पूजा के मद्देनजर आरपीएफ टिकट दलालों पर नकेल कसने के लिए लगातार अभियान चला रही है . इसी क्रम मे पटेल चौक में एक व्यक्ति को शक के आधार पर पकड़ा गया. इसके पास से तलाशी के दौरान 19 हजार 200 रुपये का लाइव और पुराना रेलवे टिकट बरामद किये गये. पूछताछ में युवक ने बताया कि वह टिकटों को रेलवे स्टेशन के पीआरएस काउन्टर से दूसरे व्यक्ति से कमीशन का पैसा लेकर देने के लिए खरीदा था. उपनिरीक्षक सूरज पांडे ने टिकटों को जब्त कर आरोपित को रेल अधिनियम कि धारा 143 के तहत गिरफ्तार कर लिया.
- पटरी पर दौड़ती शिक्षा : जानिए भारत के पहले ‘रेलवे विश्वविद्यालय’ गति शक्ति विश्वविद्यालय की हर खास बात - September 9, 2026
- रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला, ESM Grade-II कर्मचारियों के लिए इंटर-रेलवे ट्रांसफर का रास्ता साफ - September 9, 2026
- आरा जंक्शन में महानंदा एक्सप्रेस के डिरेल होने पर उठ रहे गंभीर सवाल,तकनीकी गड़बड़ी या सुरक्षा से बड़ा खिलवाड़! - September 6, 2026



















































































