Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube
Wednesday, September 23
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • About Us
  • Write for Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Privacy
  • Editorial Policy
Home » चक्रधरपुर रेलमंडल : स्टेशन व ट्रेन में पॉलीथीन का उपयोग करने पर रेलवे करेगा जुर्माना : एडीआरएम
देश-दुनिया

चक्रधरपुर रेलमंडल : स्टेशन व ट्रेन में पॉलीथीन का उपयोग करने पर रेलवे करेगा जुर्माना : एडीआरएम

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 17, 2019
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • स्वच्छता पखवारा : सभी स्टेशन पर चलाया जा रहा जागरूकता अभियान, रेलकर्मी कर रहे सफाई
  • पाॅलीथीन मुक्त रेलवे परिसर के लिए यात्रियों और दुकानदारों को किया जा रहा आगाह 
झारसुगुड़ा में श्रमदान करते केंद्रीय मंत्री व पार्टी के कार्यकर्ता

रेलहंट ब्यूरो, जमशेदपुर

स्वच्छता ही सेवा के देशव्यापी अभियान में चक्रधरपुर रेलमंडल ने व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है. 16 सितंबर को अभियान के पहले दिन सभी स्टेशनों पर जागरूकता अभियान चलाकर रेलवे स्टेशन व ट्रेनों में प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की चेतावनी दी गयी. चक्रधरपुर में आयोजित कार्याक्रम में एडीआरएम बीके सिन्हा ने कहा कि दो अक्टूबर तक चलने वाले अभियान व स्वच्छता पखवाड़ा में रेलवे स्टेशन, ट्रेन व रेलवे क्षेत्र में पॉलीथीन का उपयोग नहीं करने के लिए लोगों को जागरूक किया जायेगा. पकड़े जाने पर यात्रियों से रेलवे जुर्माना भी वसूल करेगी. एडीआरएम के साथ इस मौके पर सीनियर डीसीएम मनीष कुमार पाठक व अन्य अधिकारी मौजूद थे. वहीं दूसरी ओर राउरकेला और टाटानगर स्टेशन पर भी बड़े पैमाने पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें स्काउट एंड गाइड के साथ स्कूली बच्चे और सिविल डिफेंस का भी सहयोग लिया गया. वहीं झारसुगुड़ा स्टेशन पर केबिनेट मिनिस्टर प्रताप षाडंगी ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सफाई अभियान में हिस्सा लिया.

चक्रधरपुर में चला स्वच्छता अभियान
आदित्यपुर स्टेशन पर सफाई करते रेलकर्मी

टाटानगर स्टेशन रेलकर्मियों के साथ बच्चों ने रैली निकालकर यात्रियों को जागरूक किया. इस दौरान श्रमदान कर स्टेशन इलाके की सफाई की. अपने कार्यक्रम में रेल प्रशासन की ओर से स्टेशन निदेशक एचके बलमुचु ने सभी रेलकर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलायी. अभियान में सीआई एके सिंह, कैटरिंग इंस्पेक्टर आरएन मिश्रा, हेल्थ इंस्पेक्टर जितेंद्र, सिविल डिफेंस के कल्याण कुमार आदि मौजूद थे.

अभियान के दूसरे दिन 17 सितंबर को आदित्यपुर स्टेशन पर स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम में चलाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत सीवाईएम पीसी पात्रो की मौजूदगी में सहायक चिकित्सा अधीक्षक डॉ डी टोपनो ने की. अभियान में डिप्टी एसएस कॉमर्शियल अर्पिता माइती, रेलवे मेंस यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश सिंह, सचिव डी अरुण, गार्ड आरएन सिंह, जयश्री जेना के अलावा स्काउट एंड गाइड के बच्चे शामिल हुए. इस दौरान पूरे रेल क्षेत्र की व्यापक स्तर पर सफाई की गयी और यात्रियों के साथ रेलकर्मियों को जागरूक किया गया. रेलवे के अभियान को स्थानीय लोगों ने भी सराहा. यह अभियान दो अक्टूबर तक चलेगा.

इससे पूर्व स्वच्छता ही सेवा अभियान की पूर्व तैयारियों का जायजा लेने राउरकेला पहुंचे दक्षिण पूर्व रेलवे के (पीसीसीएम) प्रिंसिपल चीफ कमर्शियल मैनेजर प्रशांत कुमार साहू ने कहा था कि राउरकेला मॉडल स्टेशन के सौंदर्यीकरण के साथ ही इसे पूरी रह प्लास्टिक मुक्त बनाना हमारा मुख्य उद्देश्य है. यह कार्य बिना रेल यात्री और शहरवासियों के सहयोग के संभव नहीं है. अभियान में शहर के लोगों के साथ ही स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग भी रेलवे लेगी ताकि देश को स्वच्छ बनाने की दिशा में रेलवे अग्रणी भूमिका निभा सके.

यह भी पढ़ें : स्वच्छता ही सेवा अभियान के वाहक बने पीसीसीएम, कहा- सभी स्टेशनों से हटेगा प्लास्टिक

सूचनाओं पर आधारित समाचार में आपकी टिप्पणी अथवा विचारों का स्वागत है, आप हमें वाट्सएप 6202266708 या मेल railnewshunt@gmail.com पर भेज सकते है, हम उसे पूरा स्थान देंगे. 

 

Spread the love
Railway will pay fine for using polythene in train at station: ADRM
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

देश-दुनिया

स्विस रेलवे का ‘railOscope’ मॉडल: क्या भारत के ‘कवच’ और डिजिटल सिग्नलिंग नेटवर्क का भविष्य इसी राह पर है?

September 22, 2026
रेल न्यूज

ECR : टावर वैगन चालक से मारपीट के बाद FIR वापस लेने का ‘सिंडिकेट’ दबाव, SSE गुट गोलबंद!

September 21, 2026
रेल न्यूज

बालीचक फ्लाईओवर: निर्माण में आयी बाधा, गर्डर लगते ही टूटा बेयरिंग, काम रुका-उम्मीदें कायम

September 21, 2026
Latest Posts

CKP DIVISION: रेलवे साइडिंगों से अवैध स्वीपिंग का खेल जारी, लहुणीपाड़ा पुलिस ने 30 टन कोयला पकड़ा, सवालों के घेरे में RPF

September 23, 2026

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) पर रूपम पाण्डेय का नेतृत्व फिलहाल बरकरार!, हाईकोर्ट जायेगा विपक्ष

September 22, 2026

रेल संपत्ति चोरों पर RPF का प्रहार: 12 टन कबाड़ के साथ 90 आर रेल लाइन बरामद, कबाड़ी फरार

September 22, 2026

स्विस रेलवे का ‘railOscope’ मॉडल: क्या भारत के ‘कवच’ और डिजिटल सिग्नलिंग नेटवर्क का भविष्य इसी राह पर है?

September 22, 2026

रेलवे में ALP पदों पर परीक्षा तारीखों का ऐलान, 11 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा नौकरी का शानदार मौका

September 22, 2026

रेल यात्रियों का सुहाना होगा सफर: यूपी के 36 रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे हाई-लेवल प्लेटफॉर्म, जानिए आपके स्टेशन पर कब पूरा होगा काम

September 22, 2026

ECR : टावर वैगन चालक से मारपीट के बाद FIR वापस लेने का ‘सिंडिकेट’ दबाव, SSE गुट गोलबंद!

September 21, 2026

बालीचक फ्लाईओवर: निर्माण में आयी बाधा, गर्डर लगते ही टूटा बेयरिंग, काम रुका-उम्मीदें कायम

September 21, 2026

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026

JHANSI: UMRKS का संयुक्त मण्डलीय अधिवेशन आयोजित, सतीश गुप्ता झांसी मंडल अध्यक्ष व संजीव वर्मा बने कारखाना मंडल अध्यक्ष

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group