KOLKATA. महिलाओं की सुरक्षा को लेकर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने एक अहम पहल करते हुए पूर्व रेलवे क्षेत्र में महिला डिब्बों में यात्रा करने वाले 304 पुरुषों के खिलाफ कार्रवाई की है. यह कदम ‘ऑपरेशन महिला सुरक्षा’ अभियान के तहत उठाया गया, जो छह दिनों तक चला.
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को यात्रा के दौरान सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना और उन्हें भयमुक्त यात्रा का अधिकार सुनिश्चित करना है. आरपीएफ ने इस अभियान के दौरान हावड़ा, सियालदह, मालदा और आसनसोल जैसे पूर्व रेलवे के प्रमुख मंडलों में कार्रवाई करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों को रेलवे अधिनियम के तहत दंडित किया.
सार्वजनिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए आरपीएफ ने यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी आरपीएफ हेल्पलाइन या रेलवे अधिकारियों को दें. यह सामुदायिक सतर्कता को मजबूत करने और महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन को सुरक्षित बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है.
- रायपुर रेल मंडल में CBI का छापा, भिलाई PP यार्ड में देर रात तक चली कार्रवाई - August 14, 2026
- पार्सल एक्सप्रेस से ₹6 करोड़ का अवैध तांबा और एल्युमिनियम जब्त, बिना वैद्य चालान के कैसे हुआ लोड ! - August 13, 2026
- रेलवे का हाई-टेक ‘वार रूम’: एआई तकनीक से हो रही देश के प्रमुख स्टेशनों और ट्रेनों की लाइव निगरानी - August 13, 2026
















































































