Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

JHARKHAND : पलामू में कोयला लोड मालगाड़ी के डिब्बे में लगी आग, बड़ा हादसा टला

Palamu. पलामू के पूर्व मध्य रेलवे के मोहम्मदगंज स्टेशन पर बुधवार सुबह एक मालगाड़ी के डिब्बे में अचानक आग लग गई. घटना सुबह करीब 7 बजे की है. स्टेशन पर तैनात स्टेशन मास्टर अमरीश भारतीय ने आग की सूचना तुरंत मालगाड़ी के चालक को दी. ट्रेन को तुरंत रोका गया और स्टेशन मास्टर सहित अन्य रेलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

स्टेशन मास्टर ने बताया कि कोयला लदी इस मालगाड़ी के 7वें डिब्बे में आग लगी थी. समय रहते आग बुझा दी गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया. माना जा रहा है कि यह ब्रेक बाईडिंग के बाद धुआं उठा था. मामले की जांच की जा रही है.

अगर आग फैल जाती, तो करोड़ों रुपये के कोयला और ट्रेन को भारी नुकसान हो सकता था. आग बुझाने के बाद मालगाड़ी के प्रभावित डिब्बे को अन्य डिब्बों से अलग कर दिया गया. इसके बाद ट्रेन के सभी डिब्बों की जांच की गई. सुनिश्चित करने के बाद ट्रेन को उसके गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया.

स्टेशन मास्टर अमरीश भारतीय की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की वजह से ट्रेन और कोयला को बड़ा नुकसान होने से बचा लिया गया. मौके पर मौजूद कर्मियों ने भी आग बुझाने में अहम भूमिका निभाई.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...