Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

आरपीएफ-जीआरपी

MP रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो स्टेशनों पर बड़ी चोरियों का खुलासा, 24 लाख का सामान बरामद

  • इटारसी में महिला यात्री के जेवर बरामद, ग्वालियर से  एल्यूमिनियम तार जब्त 

BHOPAL. मध्य प्रदेश रेलवे पुलिस ने टेक्नीकल टीम की सहायता लेकर रेलवे में चोरी की बड़ी घटनाओं का खुलासा किया है. इसमें महिला यात्री से चोरी गये जेवर व अन्य सामान समेल रेलवे संपत्ति की बरामदगी शामिल है. रेल पुलिस ने कुल 24 लाख से अधिक की संपत्ति जब्‍त की है.

ईटारसी में महिला यात्री के पर्स से नगदी, मोबाइल और सोने के जेवरात सहित कुल 8 लाख 22 हजार रुपये मूल्य के सामान चोरी होने की शिकायत दर्ज की गयी थी. सूचना मिलते ही टीम बनाकर स्टेशन पर संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी की गयी. टीम ने घटनास्थल, संदिग्धों के व्यवहार और तकनीकी सुचना का विश्लेषण कर अपराधियों की पहचान की. इसके बाद स्टेशन से संदिग्ध लोगों को पकड़कर चोरी गये सोने के जेवरात, नगदी और मोबाइल सहित 5 लाख 46 हजार 500 रुपये का सामान बरामद कर लिया.

एक दूसरे घटनाक्रम में जीआरपी ग्वालियर पुलिस ने रेलवे परिक्षेत्र में संपत्ति चोरी करने वाले अपराधियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की. अपराधियों के कब्जे से नगदी, ट्रांसफॉर्मर की पॉवर सप्लाई के दो ड्रम, 11 बोरे छिले हुए एल्यूमिनियम तार और एक लोहे की खुरचनी सहित कुल 19 लाख 13 हजार 200 रुपये का सामान जब्त किया. इस तरह पुलिस ने कुल 24 लाख 59 हजार 200 रूपए का सामान बरामद किया.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

अवैध वेंडिंग संचालन को लेकर स्थानीय सिंडिकेट के निशाने पर आ गये थे कमलेश समादार ASC/ROU ने रेलवे बोर्ड को भेजी ‘X’ की शिकायत...

आरपीएफ-जीआरपी

संवेदनशील इलाके में नियम तोड़ अकेले तैनात था जवान राजेश मिश्रा, मौत के बाद सुरक्षा मानकों पर उठे गंभीर सवाल Ranchi. रांची के नामकुम...

न्यूज हंट

S&T कर्मचारियों की एकजुटता रंग लाई! IRSTMU के ‘डिमांड डे’ के बाद रेलवे बोर्ड ने जारी की टेक्नीशियन भर्ती की अधिूसचना  NDLS. भारतीय रेलवे के...