Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, October 18
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, आसनसोल के महिला-पुरुष लखनऊ से गिरफ्तार
    रेल न्यूज

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, आसनसोल के महिला-पुरुष लखनऊ से गिरफ्तार

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskDecember 28, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    West bengal police inter state

    KOLKATA. पश्चिम बंगाल पुलिस ने एक बड़े अंतर्राज्यीय फर्जी रेलवे नौकरी रैकेट का पर्दाफाश किया है. इस गिरोह का मुख्य केंद्र आसनसोल के औद्योगिक और कोयला क्षेत्र में है. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जो मूल रूप से आसनसोल के निवासी हैं. इन दोनों को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से गिरफ्तार कर शनिवार को ट्रांजिट रिमांड पर आसनसोल लाया गया. गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान दिनेश कुमार और प्रीति अरोड़ा उर्फ सीमा के रूप में हुई है.

    दिनेश कुमार आसनसोल के दुर्गा कॉलोनी के निवासी हैं, जबकि सीमा का घर आसनसोल के सुकांत पल्लि इलाके में है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, ये दोनों लखनऊ में पति-पत्नी बनकर रह रहे थे. इस फर्जीवाड़े की जांच नवंबर में तब शुरू हुई, जब पड़ोसी राज्य के एक युवक ने शिकायत की कि उससे रेलवे नौकरी के वादे पर लाखों रुपये ठगे गए. इसके बाद 30 नवंबर को पुलिस ने इस गिरोह के एक अन्य सदस्य हरिंदर सिंह को गिरफ्तार किया, जो बिहार का मूल निवासी है.

    हरिंदर सिंह के घर से पुलिस ने फर्जी नियुक्ति पत्र समेत कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए. पूछताछ के दौरान उसने बताया कि इस रैकेट के पीछे दिनेश कुमार और सीमा का मुख्य हाथ है.

    हरिंदर की जानकारी के आधार पर पुलिस ने आसनसोल से एक और व्यक्ति अवधेश कुमार को गिरफ्तार किया. पूछताछ में अवधेश ने बताया कि दिनेश कुमार और सीमा इस गिरोह के मास्टरमाइंड हैं. इसके बाद पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की और जानकारी मिली कि वे लखनऊ में छिपे हुए हैं.

    पश्चिम बंगाल पुलिस की टीम ने लखनऊ पहुंचकर दोनों को हिरासत में लिया और आसनसोल ले आई. फिलहाल दोनों पुलिस हिरासत में हैं, और उनसे पूछताछ जारी है ताकि इस रैकेट के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटाई जा सके.

    Fraud in the name of getting a job in railway Fraud in the name of getting a job in railways man and woman arrested from Lucknow men and women from Asansol arrested from Lucknow Racket busted for cheating people in the name of getting jobs in railways
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleRailways denied the news : ट्रेन की बोगी के नीचे ट्रॉली में बैठकर 250 किमी की यात्रा करने की खबरों को रेलवे ने किया खारिज, कहीं यह बात
    Next Article NEW DELHI : रेलवे पार्सल से हो रही थी गांजा की तस्करी, लकड़ी के फर्नीचर में पैक 132 किलाे गांजा जब्त
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    रेल न्यूज

    पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

    October 8, 2026
    Latest Posts

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group