Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, October 18
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » NEW DELHI : रेलवे पार्सल से हो रही थी गांजा की तस्करी, लकड़ी के फर्नीचर में पैक 132 किलाे गांजा जब्त
    रेल न्यूज

    NEW DELHI : रेलवे पार्सल से हो रही थी गांजा की तस्करी, लकड़ी के फर्नीचर में पैक 132 किलाे गांजा जब्त

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskDecember 28, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    NEW DELHI. हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने नशे के नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गांजे की बड़ी खेप बरामद की है. पुलिस ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से 132 किलो गांजा बरामद किया है. यह गांजा हिसार, फतेहाबाद, सिरसा व अन्य जिलों में सप्लाई किया जाना था. इस मामले में पुलिस दो युवकों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिसकी निशानदेही पर यह बरामदगी की गई है. नशा तस्करों ने बड़ी चालाकी से गांजा को लकड़ी के फर्नीचर में पैकिंग करवाकर रेलवे पार्सल के माध्यम से मंगाया था.

    बता दें कि हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट सिरसा की टीम ने 24 दिसंबर को फतेहाबाद के बड़ोपल गांव के पास नेशनल हाइवे स्थित टॉप फैमिली ढाबा से कार सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से 25 किलोग्राम गांजा बरामद किया था. इन दोनों नशा तस्करों ने पुलिस रिमांड के दौरान अनेक राज उगले थे.

    शनिवार को हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो युनिट सिरसा इंचार्ज उप निरीक्षक तरसेम सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए राकेश कुमार पुत्र महावीर प्रसाद निवासी गांव वड़वा थाना सिवानी व देवीलाल पुत्र कृष्ण कुमार निवासी गांव खेड़ी बरखी थाना अग्रोहा को पेश अदालत करके पुलिस रिमांड हासिल किया गया था. पुलिस रिमांड के दौरान ब्यूरो की एक टीम उप निरीक्षक महावीर सिंह व एएसआई गुरलाल सिंह के नेतृत्व में दोनों गिरफ्तारशुदा युवकों को लेकर रेलवे स्टेशन नई दिल्ली पहुंची.

    दोनों नशा तस्करों की निशानदेही पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से 132 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया. दोनों आरोपियों द्वारा बड़ी चालाकी से गांजा को लकड़ी के फर्नीचर में पैकिंग करवाकर रेलवे पार्सल के माध्यम से मंगाया जाता था. जो अब तक इन दोनों आरोपियों से 157 किलोग्राम गांजा बरामद करके नशे के नेटवर्क का भंडाभोड किया गया है. गांजा नशीले पदार्थ की इतनी बड़ी खेप हरियाणा में हिसार, फतेहाबाद, सिरसा व अन्य जिलों में सप्लाई किया जाना था. हरियाणा एनसीबी यूनिट सिरसा इंचार्ज उप निरीक्षक तरसेम सिंह ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ के बाद सप्लायर को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

    132 kg ganja packed in wooden furniture seized 132 kg marijuana recovered from New Delhi Railway NEW DELHI: Ganja was being smuggled through railway parcels
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleरेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, आसनसोल के महिला-पुरुष लखनऊ से गिरफ्तार
    Next Article TATANAGAR : स्टील एक्सप्रेस में चढ़ रहा यात्री प्लेटफॉर्म व पटरी के बीच गिरा, टीटीई ने खींचकर बचायी जान
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    रेल न्यूज

    पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

    October 8, 2026
    Latest Posts

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group